प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 अप्रैल तक सिक्किम और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर
- 27–28 अप्रैल को सिक्किम में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- 27 अप्रैल को दोपहर 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
- 28 अप्रैल सुबह 9:30 बजे गंगटोक के ऑर्किडेरियम का करेंगे दौरा
- सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष समापन समारोह में होंगे शामिल
- पालजोर स्टेडियम में ₹4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
- बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पर्यटन और कृषि को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
- नामची में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की रखेंगे आधारशिला
- सिक्किम यूनिवर्सिटी के स्थायी परिसर समेत कई शैक्षणिक संस्थानों का उद्घाटन
- तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील आर्च पुलों की रखेंगे आधारशिला
- गंगटोक में बिजली वितरण नेटवर्क के उन्नयन का करेंगे उद्घाटन
- शहरी विकास, आवास और प्रशासनिक ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ
- पर्यटन और कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी नई सुविधाओं का उद्घाटन
- सिक्किम इफको प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन, किसानों को होगा लाभ
यह भी पढ़ें;ट्रंप की डिनर पार्टी में गोली चलते ही बिना शोर किए सुरक्षाकर्मियों ने दिया ‘लाइट’ वाला संकेत,
28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- 28 अप्रैल शाम 5 बजे वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम
- वाराणसी में ₹6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
- 48 से अधिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री
- 112 नई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
- बनास डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को ₹105 करोड़ बोनस हस्तांतरण
- दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
- बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी
- वाराणसी जंक्शन–पीडीडीयू जंक्शन रेल लाइन विस्तार परियोजना का शिलान्यास
- गंगा पर रेल-कम-रोड ब्रिज का भी होगा निर्माण
29 अप्रैल: काशी से हरदोई तक व्यस्त रहेगा पीएम का कार्यक्रम
- सुबह 8:30 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे प्रधानमंत्री
- इसके बाद हरदोई पहुंचकर गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
- सुबह 11:30 बजे राष्ट्र को समर्पित होगा गंगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे:
- 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन (8-लेन तक विस्तार योग्य) एक्सप्रेसवे
- कुल लागत लगभग ₹36,230 करोड़
- मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा
- मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय 10-12 घंटे से घटकर करीब 6 घंटे
- शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप
- लॉजिस्टिक्स, उद्योग, कृषि और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
- लाखों रोजगार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे
- पूर्व, पश्चिम, मध्य उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा एक निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर
यह भी पढ़ें;भारत में अनोखी जगह बना है ये घर, किचन एक देश में… तो बेडरूम दूसरे देश में










