हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मिलेंगे पीएम मोदी, इस दिन का दिया न्योता

भारतीय टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया.

वहीं, अब भारतीय महिला खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया की खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 5 नवंबर को दिल्ली में महिला टीम से मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात ना सिर्फ टीम की उपलब्धि है बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का एक पल था. इस जीत को भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की भी शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है.

महिला क्रिकेट का अनुभव जानेंगे पीएम मोदी

माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान महिला टीम की खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे और उनके अनुभव के बारे में जानेंगे. पीएम मोदी के साथ महिला खिलाड़ियों की ये मुलाकात एक यादगार पल साबित होगी. महिलाओं के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश में गर्व और जश्न का माहौल बना दिया था. भारतीय महिला टीप पर अब इनामों की भी बारिश हो रही है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) पहले ही महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार घोषित कर चुका है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

पीएम मोदी ने लिखा था, ‘आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत हुई. खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन स्किल, आत्मविश्वास और टीमवर्क दिखाया. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैम्पियंस को इस खेल को अपनाने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी. टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola