Live Updates
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: 'यह मोदी का मास्टरस्ट्रोक है', GST में बदलाव पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
जीएसटी सुधारों पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं. जीएसटी में चार स्लैब थे, उन्होंने दो स्लैब हटा दिए, केवल दो ही बचे. यह फैसला आम आदमी, मध्यम वर्ग, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और सभी के लिए वाकई क्रांतिकारी है. इससे खपत, उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा इसलिए यह मोदी का मास्टरस्ट्रोक है. यह मास्टरस्ट्रोक इसलिए है क्योंकि यह जीवन बदलने वाला फैसला है. रोजमर्रा की जरूरत की चीजें काफी सस्ती कर दी गई हैं इसलिए यह बहुत बड़ा फैसला है. यह एक ऐसा फैसला है जो आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाएगा. यह दिवाली धमाका है, उनके लिए जितना भी धन्यवाद किया जाए कम होगा.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: PM मोदी के भाषण पर CPI नेता डी राजा बोले- ट्रंप के बयानों का क्यों नहीं दे रहे जवाब
जीएसटी सुधारों को लागू करने की घोषणा वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर सीपीआई नेता डी राजा ने कहा, "जीएसटी पर संसद में चर्चा हुई... इसमें कई खामियां हैं... आखिरकार सरकार कुछ बदलावों पर सहमत हुई है। अब सवाल यह है कि वे कीमतें कब कम करेंगे, खासकर आवश्यक वस्तुओं पर... प्रधानमंत्री मोदी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के नाम पर अर्थव्यवस्था को लेकर कई दावे करते हैं... प्रधानमंत्री मोदी डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं?... हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है...
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: 'नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली', PM मोदी के स्पीच पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली. नरेंद्र मोदी जी, आपकी सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल GST के बजाय, अलग-अलग 9 स्लैब से वसूली कर “गब्बर सिंह टैक्स” लगाया और 8 साल में ₹55 लाख करोड़ से ज़्यादा वसूले. अब आप ₹2.5 लाख करोड़ के “बचत उत्सव” की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंड ऐड लगाने की बात कर रहे हैं. जनता कभी नहीं भूलेगी कि आपने उनके दाल-चावल-अनाज, पेंसिल, किताबें, इलाज, किसानों के ट्रैक्टर सबसे GST वसूला था. आपकी सरकार को तो जनता से माफी मांगनी चाहिए.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: सांसद पप्पू यादव बोले- जब राहुल गांधी कमियां बता रहे थे तब नहीं समझे पीएम मोदी
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जब राहुल गांधी बार-बार जीएसटी में खामियां बता रहे थे, तब पीएम मोदी को यह बात समझ नहीं आई और अब वह अचानक इसमें बदलाव कर रहे हैं. जीएसटी के कारण 90% लोगों को नुकसान हुआ है. क्या पीएम को जीएसटी के बारे में पता भी है? गुजराती स्नैक्स पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है, लेकिन बिहार के मखाना और तिलकुट पर जीएसटी क्रमशः 5% और 18% है.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: 'नया GST अच्छा तो क्या पहले खराब थे?', शिवसेना नेता ने उठाया सवाल
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कुछ भी नया नहीं कहा। अगर यह नया GST अच्छा है तो इसका मतलब है कि पिछले 7-8 सालों से चले आ रहे GST स्लैब लोगों के लिए उपयुक्त नहीं थे और खराब थे?
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: 'देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत'- पीएम मोदी
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हम 'नागरिक देवो भव' के मंत्र पर चलते हुए आगे बढ़ रहे हैं और इसका प्रतिबिंब हमें अगली पीढ़ी के GST सुधारों में दिखाई दे रहा है। अगर आयकर छूट और GST छूट को मिला दें, तो एक साल में लिए गए फैसलों से देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा की बचत होगी और इसलिए मैं कहता हूं, ये बचत उत्सव है।"
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: पीएम मोदी बोले- सबका मुंह मीठा करने वाला उत्सव कल से शुरू
पीएम मोदी ने कहा कि MSME से बहुत अपेक्षाएं हैं. भारत में बने सामानों की गुणवत्ता पहले भी बेहतर होती थी, हमें उस गौरव को फिर से प्राप्त करना है. जो लघु उद्योग बनें, वे दुनिया में आन-बान-शान के साथ हर कसौटी पर खरे उतरें. हमें इसी लक्ष्य के साथ काम करना है. देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेश के मंत्र से ताकत मिली, उसी तरह समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिलेगी.
जाने-अनजाने में न जाने कितने विदेशी सामान हमारी रोजमर्रा की जरूरतों में ऐसे घुल-मिल गए हैं कि हमें पता ही नहीं चलता कि वे कहां के बने हैं. हमें स्वदेशी चीज़ों पर फोकस करना है. गर्व से कहो कि हम स्वदेशी हैं और स्वदेशी बेचते हैं. अगर ऐसा हुआ तो भारत तेज़ी से विकसित होगा.
मैं सभी राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्वदेशी अभियान के साथ अपने राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग को गति दें और पूरे उत्साह के साथ जुड़ें. निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाएं, ताकि भारत का हर राज्य विकसित हो और हमारा देश विकसित भारत बने.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: हम 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र के साथ बढ़ रहे आगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि घर और गाड़ी खरीदना अब सस्ता होने वाला है. घूमना भी सस्ता हो जाएगा क्योंकि होटल के कमरों पर लगने वाले टैक्स को कम कर दिया गया है. हम 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं, और इसकी स्पष्ट झलक नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म में दिखाई दे रही है. हमें आत्मनिर्भरता के रस्ते पर चलना ही होगा. इसका सबसे बड़ा दायित्व हमारे MSME पर भी है.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: 99% चीजों पर अब सिर्फ 5 प्रतिशत टैक्स - पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि जीएसटी के नए स्वरूप में अब सिर्फ 5% और 18% के ही टैक्स स्लैब होंगे. इससे खाने-पीने के सामान, दवाइयों समेत तमाम चीजें या तो सस्ती होंगी या फिर उन पर सिर्फ 5% टैक्स देना होगा. लगभग 99% चीजें अब 5 प्रतिशत टैक्स के दायरे में आ गई हैं. 25 करोड़ लोगों ने देश को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाया है और यह समूह न्यू मिडिल क्लास के रूप में बड़ी भूमिका निभा रहा है. इनके अपने सपने हैं. इस साल सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करके एक बड़ा उपहार दिया है.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: क देश, एक टैक्स का सपना साकार हुआ- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि हमने हर राज्य की शंका को दूर किया, सबका समाधान खोजा. सबको साथ में लेकर काम किया, तब जाकर इतना बड़ा रिफार्म हो पाया है. यह सरकार प्रयास का नतीजा था कि देश दर्जनों टैक्स के जाल से मुक्त हुआ और एक देश, एक टैक्स का सपना साकार हुआ.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: पीएम मोदी ने दिया एक कंपनी का उदाहरण, बताया टैक्स के जाल में कैसे फंसा था देश
पीएम ने कहा कि हर जगह टैक्स को लेकर अलग-अलग नियम थे. जब मैं प्रधानमंत्री बना था, तो एक अखबार में एक कंपनी की मुश्किलों का ज़िक्र था. कहा गया था कि अगर उस कंपनी को बेंगलुरु से हैदराबाद तक सामान भेजना हो, तो यह बहुत कठिन था. कंपनी यह पसंद करती थी कि वह अपना सामान पहले यूरोप भेजे और फिर यूरोप से हैदराबाद मंगवाए, क्योंकि यह आसान था. यह टैक्स के जंजाल की वजह से हालात ऐसे थे. लाखों कंपनियों और करोड़ों देशवासियों को टैक्स के इस जाल से हर रोज़ परेशानी होती थी.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: हर परिवार की खुशियाँ बढ़ने वाली हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के तमाम वर्गों के लोगों को इस बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा. त्योहार के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होने वाला है. हर परिवार की खुशियाँ बढ़ने वाली हैं. मैं देश के सभी परिवारों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के लिए बधाई देता हूँ. दशकों तक हमारे देश की जनता अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझी हुई थी.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: पीएम मोदी का संबोधन शुरू, बोले- बचत उत्सव शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. पहले ही दिन देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नया जीएसटी रिफॉर्म लागू हो जाएगा. कल से "जीएसटी बचत उत्सव" शुरू होने जा रहा है. इस जीएसटी बचत उत्सव में आपको अधिक बचत मिलेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और आसानी से खरीद पाएंगे.
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: जयराम रमेश ने पीएम पर कसा तंज
जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जब प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वाशिंगटन डीसी में उनके अच्छे दोस्त ने एक बार फिर उनका मजाक उड़ाया है और 42वीं बार दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया।
PM Modi Address To Nation LIVE Updates: देश को 5 बजे संबोधित करने वाले हैं पीएम मोदी, PMO ने दी जानकारी
PM Modi Speech Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीएसटी में किए रिफॉर्म को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने देश को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा है कि ‘GST बचत उत्सव’ शुरू होने वाला है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से आत्मनिर्भर बनने की अपील की है और लोगों से स्वदेशी सामानों को खरीदने की बात कही है.
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी में हुए इस बदलाव से सभी समुदाय के लोगों को फायदा होने वाला है. 99% रोजमर्रा की चीजें 5% टैक्स के दायरे में आ गई हैं, जिससे लोगों की बचत ही बचत होने वाली हैं. उन्होंने कहा कि सभी का मुंह मीठा होने वाला है. पीएम मोदी के संबोधन से जुड़े LIVE अपडेट के लिए आप यहां पढ़ सकते हैं.
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
12 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
1 hr agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines