Rishikesh: अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें वायरल होती रही हैं, लेकिन ये पहली बार है जब दोनों नेताओं की बहनें एक-दूसरे से मिलीं। जानकारी के अनुसार, सावन में तीर्थनगरी ऋषिकेश के पास पौड़ी के नीलकंठ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन पति हंसमुख व अन्य लोगों के साथ दर्शन करने पहुंचीं।
कोठार गांव स्थित पार्वती मंदिर में हुई मुलाकात
इसके बाद बसंती बेन कोठार गांव स्थित पार्वती मंदिर में दर्शन करने गईं। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित दुकान में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की। पीएम और सीएम की बहनों की इस मुलाकात को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल होने लगीं। दोनों ने इस मुलाकात में परिवार के लोगों का हाल जाना। पीएम मोदी और सीएम योगी का परिवार वीआईपी कल्चर से दूर सादगी से रहता है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Weather Update Today: उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आज आफत की बारिश, जानें अपने यहां के मौसम का हाल
PM Modi and CM Yogi Sisters
बता दें कि सीएम योगी 21 साल की उम्र में परिवार छोड़कर गोरखपुर चले गए थे। संन्यास लेने के बाद उत्तराखंड के पंचूर गांव के ‘अजय सिंह बिष्ट’ योगी आदित्यनाथ बन गए।
https://twitter.com/ajay_mlnanda/status/1687454526612422656
चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर के भाई हैं योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जन्मे योगी आदित्यनाथ चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर के भाई हैं। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले छोटे से गांव पंचूर में हुआ था। इससे पहले पिछले साल योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines