पीएम मोदी बोले-योग और आयुर्वेद दुनिया के लिए नई उम्मीद, हमारे पास इसके परिणाम और प्रभाव

गोवा 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में पीएम मोदी

गोवा 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में पीएम मोदी

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आयुर्वेद सिर्फ इलाज के बारे में नहीं है, यह कल्याण को भी बढ़ावा देता है। प्रधानमंत्री 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में गोवा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और आयुर्वेद दुनिया के लिए नई उम्मीद हैं। हमारे पास आयुर्वेद का परिणाम भी है और प्रभाव भी, लेकिन प्रमाण के मामले में हम पिछड़ रहे थे। इसलिए आज हमें ‘डेटा बेस्ड एविडेंस’ का डॉक्युमेंटेशन करना है।

पीएम ने समारोह के दौरान तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित किया। तीन संस्थानों में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (NHI), दिल्ली, अनुसंधान शामिल है।

पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा ये तीनों संस्थान आयुष हेल्थकेयर सिस्टम को गति देंगे। उन्होंने कहा 30 से अधिक देशों ने आयुर्वेद को एक पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के रूप में मान्यता दी है। हमें अन्य देशों में भी आयुर्वेद को बढ़ावा देना है।

वहीं, इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पणजी, गोवा में पीएम नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद को वैश्विक पहुंच दी है। आज मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम राज्य के आयुष डॉक्टरों के लिए गोवा में आयुष मंत्रालय बनाएंगे। बता दें इन संस्थानों को लगभग 970 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनाया गया है। इनके माध्यम से अस्पताल के बिस्तरों की संख्या में लगभग 500 की वृद्धि होगी और छात्रों के प्रवेश में भी लगभग 400 की वृद्धि होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मोपा में मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट का दौरा किया। फिर लोगों को संबोधित करते हुए कहा मुझे खुशी है कि गोवा के मोपा में इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा इस सरकार के आने से इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का नजरिया बदल गया है। आज लॉन्च हुआ एयरपोर्ट इसका बेहतरीन उदाहरण है।

पीएम मोदी ने कहा भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गया है। पिछले आठ वर्षों में भारत ने पर्यटकों के लिए ‘यात्रा सुगमता’ को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। हमने वीजा-ऑन-अराइवल सुविधाओं में वृद्धि की है और वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया है। उन्होंने कहा हमने देश के छोटे से छोटे शहरों में हवाई यात्रा कराने की पहल की। हमने देश में एयरपोर्ट नेटवर्क का विस्तार किया है और पिछले 8 साल में 72 एयरपोर्ट बनाए हैं। बता दें पीएम ने एयरपोर्ट की नवंबर 2016 में आधारशिला रखी थी। यह गोवा में दूसरा हवाई अड्डा होगा, पहला डाबोलिम में स्थित है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ