G 20 Summit: शेरपा अमिताभ कांत ने Summit को बताया मेगा इवेंट, कहा- इन चुनौतियों के बीच हो रहा सम्मेलन

अमिताभ कांत

अमिताभ कांत

विज्ञापन

G 20 Summit: शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को बताया कि G20 शिखर सम्मेलन वैश्विक स्तर पर आई किन चुनौतियों के बीच हो रहा है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा जब भारत में G20 शिखर सम्मेलन होगा तो यहां 9 और 10 सितंबर को नेताओं का अब तक का सबसे बड़ा जमावड़ा होगा।

विज्ञापन

आगे शेरपा ने अपने संबोधन में बताया, इसमें 43 नेता होंगे। वह बोले G20 के अलावा इसमें 9 विशेष आमंत्रित और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की एक विशाल श्रृंखला भी शामिल होगी।

विज्ञापन

शेरपा बोले यह पहली बार है जब हमारे यहां जी20 होगा, जो पूरे वर्ष तक चलेगा। उन्होंने कहा यह अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन है क्योंकि आप भारत के लगभग हर राज्य और हर केंद्र शासित प्रदेश में इसकी मेजबानी देखेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन तब हो रहा है जब 10 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में नीचे हैं, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, COVID संकट, दुनिया के 70 देश ऋण संकट का सामना कर रहे हैं, रूस और यूक्रेन के कारण यूरोप में भू-राजनीतिक संकट है और खाद्य और ऊर्जा संकट है।

विज्ञापन

शेरपा ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत G20 की अध्यक्षता ग्रहण कर रहा है। यह एक महत्वपूर्ण चुनौती है क्योंकि इस समय जलवायु संकट है। 200 मिलियन लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है और सतत विकास लक्ष्यों को 2030 तक लागू किया जाना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ