एंटी पेपर लीक बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद पीएम मोदी ने गुरुवार रात एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि अब पेपर लीक करने वालों को जरा भी नहीं बख्शा जाएगा. साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि विकसित भारत के सपने के लिए सभी लोगों को कंधे से कंधा मिलकर आगे बढ़ना है.
---विज्ञापन---
पीएम मोदी ने वीडियो में कहा, 'पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है. बच्चों के भविष्य के लिए भी इस वजह से संकट पैदा हो रहा है. इन सभी को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है. तकनीक की भरपूर जरूरत हो गई हैं.'
---विज्ञापन---
साथ ही पीएम मोदी ने कहा, 'फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. कठोर कानूनों की भी जरूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे, जैसा मैंने वादा किया था, संसद के दोनों सदनों में ज्यादातर सांसदों ने इस बिल पर विस्तार से चर्चा की. आज दोनों सदनों ने इस कठोर प्रावधान वाले बिल को पास कर दिया है.
---विज्ञापन---
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, अब विश्वस्त विश्वस्त पद्धती की दिशा में जाने में अहम काम हुआ है. काम आगे भी चलता रहेगा. हम ऐसी परिस्थिती को लंबे सयम तक नहीं चलने देंगे. इस विश्वास के साथ सब मिलकर विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें.'
---विज्ञापन---
बता दें, छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन इतने बड़े स्तर पर था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद सरकार एंटी पेपर लीक बिल लेकर आईं, जो बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच पास हुआ. इसके बाद गुरुवार को संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा ने भी इसे पास कर दिया.
---विज्ञापन---