PM Modi Mizoram Visit : स्वतंत्रता के 78 साल बाद पहली बार जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के राज्य मिजोरम में रेल चलने जा रही है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैराबी-सैरंग रेल लाइन का उद्घाटन किया है. लोगों के अनुसार ये रेल लाइन नहीं ये यहां के लोगों के सपनों को दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ेगी.
जानकारी के अनुसार इस नई रेलवे लाइन से सिलचर से ऐजोल का रोड सफर जिसमें अभी 7-10 घंटे लगते हैं अब यहां ट्रेन से यात्रा करने में 3 घंटे लगेंगे. बता दें दिल्ली से सैरंग के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में 18 स्टॉप्स होंगे. ये ट्रेन आवाजाही में 18-20 घंटे तक लगेगी.
2014 में पीएम मोदी ने रेलवे लाइन के काम का शिलान्यास
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मिजोरम के 12 लाख लोग इसका वर्षों से इंतजार कर रहे थे.इससे राज्य की सूरत बदलेगी और यहां पर्यटन, रोजगार और व्यापार के नए द्वार खुलेंगे. मिजोरम ऐसा राज्य हैं जहां साल में 8 महीने बारिश होती है. बता दें साल 1999 में पहली बार इस नई रेलवे लाइन की परिकल्पना की गई थी. 2014 में पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास किया था.
मिजोरम के कोलासिब और ऐजोल जिले के लोगों को मिलेगा फायदा
इस रेल लाइन से खासकर मिजोरम के कोलासिब और ऐजोल जिले के बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा. दरअसल, अब व्यापारियों को सिलचर से सामान लाने सड़क मार्ग पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा, उनकी लागत और सामान लाने में समय कम लगेगा. मार्केट के जानकारों की मानें तो इससे ईंधन बचेगा, पॉल्यूशन कम होगा और रोजाना यूज होने वाले सामान की कीमतों में 20-30% तक कमी आ सकती है।
बैराबी-सैरंग रेल लाइन की खास बातें
- रास्ते में 142 पुल (55 बड़े, 87 छोटे) और महज 450 रुपये टिकट की कीमत
- सबसे लंबा पुल नंबर 97 742 मीटर का है और भविष्य में इस लाइन को कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा
- 23 सुरंगें (कुल 13 किमी लंबी) और मिजोरम का सबसे ऊंचा पिलर (104 मीटर, कुतब मीनार से 42 मीटर ज्यादा लंबा)
- ब्रिज नंबर 144 भारत का दूसरा सबसे ऊंचा पिलर ब्रिज है
- यह लाइन भूकंप-प्रतिरोधी है और भविष्य में इसे 223 किमी और बढ़ाकर म्यांमार तक ले जाने की योजना है
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने मिजोरम में 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
4 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines