Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

PM Modi ने की साल की आखिरी ‘मन की बात’, 5 पॉइंट्स में पढ़ें पूरी हाइलाइट्स

PM Modi Mann Ki Baat: नए साल के आगाज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ देशवासियों को नए साल की बधाई दी बल्कि कई बड़े मुद्दों पर भी बात की है।

Author
Edited By : Sakshi Pandey Updated: Dec 29, 2024 12:26
PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया है। 2024 में यह मन की बात का आखिरी एपिसोड है। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ का जिक्र किया है। इसी के साथ उन्होंने राज कपूर का भी नाम लिया। साथ ही उन्होंने तमिल भाषा और मिस्त्र पर भी बात की। आइए जानते हैं मन की बात के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

नए साल की दी बधाई

पीएम मोदी ने मन की बात की शुरुआत करते हुए सभी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि 2025 आ रहा है। 26 जनवरी 2025 को संविधान लागू हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे। यह हमारे लिए गर्व की बात होगी। संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है। वो हमारा मार्गदर्शक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल दुनिया को दिखाएंगे ताकत, दोनों देशों का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू

1. महाकुंभ पर बोले पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश में महाकुंभ के आगाज पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ लगने जा रहा है। कुंभ क्षेत्र को देखकर मेरा दिल और मन खुश हो गया है। महाकुंभ की विशेषता सिर्फ इसकी विशालता ही नहीं बल्कि विविधता भी है। लाखों लोग, कई संत और अलग-अलग संप्रादय के लोग इसमें शामिल होंगे। यह पर्व अनेकता में एकता का प्रतीक है। पहली बार कुंभ में AI चैटबॉट का इस्तेमाल होगा, जो 11 भाषाओं में काम करेगा।

2. राज कपूर का लिया नाम

पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान राज कपूर को भी याद किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में हम फिल्मी दुनिया के कई बड़ी हस्तियों की 100वीं जयंती मना रहे हैं। राज कपूर ने फिल्मों के जरिए दुनियाभर में भारत की सॉफ्ट पावर को मजबूत किया है। रफी साहब की आवाज में एक अनोखा जादू था, जो हर किसी के दिल को छू जाता था।

3. संविधान पर पूछें सवाल- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि संविधान लागू हुए 75 साल होने वाले हैं। ऐसे में सरकार ने Constitution75.com नाम से वेबसाइट लॉन्च की है। इस पर आप संविधान से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ते हुए अपना वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं।

4. हमें तमिल पर गर्व है- पीएम मोदी

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल भाषा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तमिल दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है और हर हिन्दुस्तानी को इस पर गर्व है। दुनिया भर में लोग इसे सीख रहे हैं। फिजी में Tamil Teaching Programme शुरू किया गया है। 80 सालों में पहली बार फिजी के लोग तमिल सीखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

5. बस्तर ओलंपिक और आयुष्मान भारत योजना

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बस्तर में ओलंपिक खेल शुरू हो रहे हैं। यह इलाका कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। मगर अब ओलंपिक में बस्तर से एक नई क्रांति जन्म ले रही है। आयुष्मान भारत योजना ने कैंसर के इलाज में बड़ी भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, देने होंगे 25 लाख रुपये

First published on: Dec 29, 2024 12:26 PM

संबंधित खबरें