Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में की बढ़ोतरी, महंगे नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल; मंत्रालय ने जारी किया ये बयान

पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के फैसला का लोगों पर कितना असर पड़ेगा? विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Apr 7, 2025 16:59
petrol

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बयान जारी किया है कि पीएसयू तेल विपणन कंपनियों ने सूचित किया है कि आज उत्पाद शुल्क दरों में वृद्धि की जाएगी। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 94 रुपये और डीजल 87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

क्या होती है एक्साइज ड्यूटी?

एक्साइज ड्यूटी एक तरह का टैक्स है, जो केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के ऊपर लागू करती है। ईंधन की कीमत इससे प्रभावित होती है। 2014 की बात करें तो पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपये और डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर लागू थी। बाद में कई बार सरकार इसमें बढ़ोतरी कर चुकी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:आसाराम को जोधपुर हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, दुष्कर्म मामले में मिली अंतरिम जमानत

अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आम लोगों पर सरकार के फैसले का कोई असर नहीं होगा। 2021 में सरकार ने पेट्रोल पर 27.90 रुपये और डीजल पर 21.80 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लागू की थी। मई 2022 में केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में 8 रुपये और डीजल के दामों में 6 रुपये कटौती करने का ऐलान किया था। पेट्रोल-डीजल के बेस प्राइस की बात करें तो भारत में यह 32 रुपये प्रति लीटर है।

---विज्ञापन---

राज्य सरकारें भी वसूलती हैं वैट

राज्य सरकारें भी पेट्रोल पर अपने-अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती है, जिसकी वजह से दामों में तिगुनी बढ़ोतरी हो जाती है। फिलहाल मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये, चेन्नई में 100.75 रुपये और कोलकाता में 103.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में 90.76 रुपये और चेन्नई में 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें:मुंबई से गोवा 6 घंटे में, जल्द शुरू होगी रो-रो फेरी सेवा; महाराष्ट्र के मंत्री ने कर दिया डेडलाइन का ऐलान

First published on: Apr 07, 2025 03:39 PM

संबंधित खबरें