नए संसद भवन में क्या है खाने का रेट, पुरानी पार्लियामेंट से कितना है अलग ?

Parliament Canteen
विज्ञापन

Parliament Canteen Menu Rate List : देश की संसदीय कार्यवाही मंगलवार को पुराने संसद भवन से नए भवन में शिफ्ट हो गई। लोकतंत्र का मंदिर यानी संसद भवन देखने में बेहद ही खूबसूरत है। इसे काफी हाईटेक बनाया गया है। इनमें कमेटी मीटिंग के अलग-अलग कमरे, कैंटीन, कैफे, डाइनिंग एरिया समेत अन्य जगहों पर हाईटेक डिवाइसेज लगाया गया है। इसमें कॉमन रूम्स, महिलाओं के लिए अलग लाउंज, वीआईपी लाउंज समेत कई व्यवस्थाएं की गई है।

नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने के बाद इससे जुड़ी सुविधाओं की चर्चा भी तेज हो गई है। लोग नई और पुरानी संसद भवन में तुलना भी कर रहे हैं। लोग कैंटिन में खाने और कीमत को लेकर भी तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या नए संसद भवन के कैंटीन में नए रेट पर खाने-पीने का समान मिला रहा है या फिर पुराने रेट पर ही।

Advertisment

ऐसे में आपको बता दें कि कैंटीन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पहले के रेट पर ही नए संसद भवन के कैंटीन में भी खाने-पीने का सामान मिल रहा है।

दरअसल इंडिया टूरिज्म डवलपमेंट कॉरपोरेशन, पार्लियामेंट की कैंटीन को मैनेज करता है। इसने साल 2021 में कैंटीन में रेट का बदलाव किया यानी बढ़ाया था। इसके बाद से संसद के कैंटीन में वही रेट लिस्ट जारी है।

इंडिया टूरिज्म डवलपमेंट कॉरपोरेशन 2021 में रेट में बड़ा बदलाव किया था। चपाती का रेट 2 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये कर दिया गया था। इसके साथ की रेट में कई और बड़े बदलाव किए गए थे।

विज्ञापन

Parliament Canteen Menu Rate List including Veg and Non Veg

फिलहा पार्लियामेंट कैंटी में समोसा 10 रुपये, आलू बोंडा 10 रुपये, दही 10 रुपये, कचौरी 15 रुपये, ऑमलेट 20 रुपये, उपमा 25 रुपये, सूप 25 रुपये, खीर 30 रुपये, डोसा 30 रुपये, लेमन राइस 30 रुपये, पनीर पकौड़ा 50 रुपये, मटन करी 125 रुपये, मटन बिरयानी 150 रुपये, में मिलता है।

विज्ञापन

आपको बता दें दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। नई संसद भवन रिकॉर्ड तीन साल से भी कम समय में बनकर तैयार हो गई। चार मंजिला यह इमारत त्रिकोणीय आकार की है और 64,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है। नई संसद भवन को बनाने में करीब 1200 करोड़ खर्च हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ