Pratap Sarangi-Mukesh Rajput Health Update : संसद परिसर में सांसदों के बीच हुई धक्कामुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस धक्कामुक्की में भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया। अब दोनों सांसदों की तबीयत कैसी है? इसे लेकर अस्पताल ने हेल्थ अपडेट जारी किया है।
मुकेश राजपूत का ब्लेड प्रेशर हाई है : आरएमएल डॉक्टर
घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत की स्वास्थ्य स्थिति पर आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने हेल्थ अपडेट जारी किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के सिर में चोट लगी है। दोनों घायलों को दवा दी गई है। अभी भी मुकेश राजपूत का हाई ब्लड प्रेशर है। डॉक्टरों की टीम अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रही है।
यह भी पढे़ं : ‘महिला सांसद के साथ ऐसा व्यवहार, कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी’, शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
जानें कैसी है प्रताप सारंगी की तबीयत?
उन्होंने आगे कहा कि प्रताप सारंगी बुजुर्ग हैं और धक्का-मुक्की होने पर उनका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे हार्ट अरेस्ट या स्ट्रोक हो सकता है। सारंगी कार्डियक मरीज हैं। दोनों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
यह भी पढे़ं :
सांसदों से अस्पताल में मिले राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरएलएम हॉस्पिटल में दोनों सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति के बारे में पता चला। प्रताप सारंगी के सिर पर दो टांके लगे हैं और मुकेश राजपूत के सिर में भी चोट है। दोनों की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें 2 या उससे अधिक दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
40 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines