Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘वाघ बकरी चाय’ के मालिक पराग देसाई का निधन, सड़क पर कुत्तों के हमले में हुए थे घायल

Parag Desai Owner of Wagh Bakri Tea Passes Away: घर के बाहर घूमते समय आवारा कुत्तों ने पराग देसाई पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Oct 23, 2023 12:32
Parag Desai Owner of Wagh Bakri Tea Passes Away, Parag Desai, Wagh Bakri Tea Owner
वाघ बकरी चाय कंपनी के मालिक पराग देसाई। (फाइल फोटो)

Parag Desai Owner of Wagh Bakri Tea Passes Away: वाघ बकरी चाय समूह के मालिक शीर्ष कार्यकारी, व्यवसायी पराग देसाई की रविवार को उनके आवास के बाहर आवारा कुत्तों द्वारा हमला किए जाने के बाद मृत्यु हो गई। वह 49 वर्ष के थे। अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को उन पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। इस दौरान पराग देसाई को गंभीर चोटें आईं। उनके आवास के बाहर एक सुरक्षा गार्ड ने उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया था, जिसके बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर चोटें लगने के बाद अस्पताल में भर्ती थे

शेल्बी अस्पताल में एक दिन के भर्ती रहने के बाद पराग देसाई को सर्जिकल प्रक्रिया के लिए जाइडस अस्पताल में रेफर किया गया था। बताया गया है कि इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी मौत हो गई है। गुजरात कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा है कि बहुत दुखद खबर आ रही है। वाघ बकरी टी के निदेशक और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। उसकी आत्मा को शांति मिलें। पूरे भारत में पूरे वाघ बकरी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

---विज्ञापन---

30 साल का था कारोबारी अनुभव

बताया गया है कि देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के बेटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 30 से ज्यादा वर्षों के कारोबारी अनुभव के साथ देसाई ने समूह के अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय, बिक्री और विपणन का नेतृत्व किया। उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) जैसे अग्रणी उद्योग मंचों में सक्रिय रूप से भाग लिया और उद्योग की एक सम्मानित आवाज थे।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Oct 23, 2023 12:13 PM

संबंधित खबरें