Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हरियाणा

Panipat Bomb Blast: 26 साल पुराने केस में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा बरी, ठोस सबूत नहीं दे सकीं एजेंसियां

Panipat Bomb Blast: हरियाणा के रोहतक में हुए बम धमाकों के आरोपी आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा शुक्रवार को बरी कर दिया गया। सरकारी एजेंसियां उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर सकीं। बता दें कि 1997 में रोहतक में बम ब्लास्ट हुए थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव की अदालत ने कहा कि टुंडा […]

Author
Edited By : Bhola Sharma Updated: Feb 17, 2023 17:20
Abdul Karim Tunda
आतंकी टुंडा के खिलाफ टाडा कोर्ट आज सुनाएगी फैसला।

Panipat Bomb Blast: हरियाणा के रोहतक में हुए बम धमाकों के आरोपी आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा शुक्रवार को बरी कर दिया गया। सरकारी एजेंसियां उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर सकीं।

बता दें कि 1997 में रोहतक में बम ब्लास्ट हुए थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव की अदालत ने कहा कि टुंडा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसकी बम धमाकों में कोई संलिप्तता साबित हो सके। इसलिए सबूतों के अभाव में उसे बरी किया जाता है।

---विज्ञापन---

आतंकी करीम टुंडा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। वह 1996 के सोनीपत बम ब्लास्ट मामले में अजमेर सेंट्रल जेल में बंद है।

https://twitter.com/ANI/status/1626538522047053824?s=20

---विज्ञापन---

पुलिस के मुताबिक, रोहतक में 1997 में एक विस्फोट पुरानी सब्जी मंडी में एक रेहड़ी के पास हुआ था। वहीं दूसरा धमाका किलो रोड पर हुआ था। इन बम धमाकों में करीब 20 लोग घायल हुए थे।

टुंडा ने कर रखी हैं तीन शादियां, 2013 में पकड़ा गया

आतंकी टुंडा का जन्म उत्तर प्रदेश के पिलखुआ गांव में हुआ था। आरोपी ने तीन शादी की है। उसक सात बच्चे हैं। आरोपी का सबसे बड़ा बेटा करीब 58 साल और सबसे छोटा बेटा 12 साल का है।

उसने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। उस पर देश में 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनमें हैदराबाद, अमजेर और गाजियाबाद में ज्यादा केस हैं। टुंडा को अगस्त 2013 में नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ेंMeghalaya Election: गृहमंत्री अमित शाह बोले- मेघालय में दो राज परिवारों ने गरीबों का पैसा खाया, अब आया इनसे मुक्ति का समय

First published on: Feb 17, 2023 04:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.