22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। यह हमला कश्मीर घूमने आए टूरिस्टों पर किया गया था। इस हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से टेंशन बढ़ गई है। लोगों में हमले के बाद से डर का माहौल बना हुआ है। सालों बाद कश्मीर फिर से तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ने लगा था, इसी बीच इस वारदात से कश्मीर जाने वाले टूरिस्टों की संख्या कम हो रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में बहुत से टूरिस्ट ने अपने कश्मीर जाने का प्लान ड्रॉप कर दिया है। इसी बीच हमले के समय लोगों की जान बचाने वाले कश्मीरी टूरिस्ट गाइड नजाकत अली ने न्यूज24 से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने लोगों से खास अपील की है।
नजाकत ने की लोगों से अपील
पहलगाम में टूरिस्ट का काम करने वाले नजाकत अली ने भारत के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘सभी टूरिस्टों से अपील, आप कश्मीर आइए, पहलगाम आइये, सबका स्वागत है।’ आतंकी हमले में लोगों की जान बचाने वाले टूरिस्ट गाइड नजाकत का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है, हम अपनी जान देकर भी आपकी सुरक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि ‘370 हटने के बाद कश्मीर जाने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।
हमले के बाद जो टूरिस्ट के टिकट कैंसिल करने की खबरें सामने आई हैं, उसको लेकर नजाकत का कहना है कि ‘आप लोग ऐसा बिल्कुल न करें। भी श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में अभी भी टूरिस्ट हैं, आप लोग भी आएं। उन्होंने बताया कि ‘पहलगाम में अभी सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।’
ये भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान ने ड्रैगन के सामने फिर फैलाए हाथ, भारत से तनातनी के बीच क्या लोन ट्रैप में फंसेगा पड़ोसी मुल्क?
आदिल के साथ आखिरी मुलाकात
हमले में लोगों की जान बचाने के लिए आदिल ने अपनी जान गंवा दी। नजाकत ने कहा कि इस हमले के पहले वह आदिल से मिले थे। आदिल ने उनसे चाय के लिए पूछा। हालांकि, नजाकत ने चाय पीने से मना कर दिया था, क्योंकि वह उस समय टूरिस्ट के साथ थे। उन्होंने आदिल से कहा कि बाद में फ्री होकर मिलेंगे। नजाकत आगे कहते हैं कि ‘बाद में पता चला कि आदिल अपने टूरिस्टों की चीख-पुकार सुनकर अंदर देखने के लिए गया, जहां पर वह लोगों को बचाते-बचाते शहीद हो गया।’
ये भी पढ़ें: अल्टीमेटम खत्म, अटारी बॉर्डर से 500 से ज्यादा पाकिस्तानी वापस लौटे; जो बच गए उनका क्या होगा?
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
6 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
7 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
11 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines