Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। भारत ने कड़े फैसले लेते हुए सिंधु जल नदी समझौता रद्द करने के साथ पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए हैं। पाकिस्तान ने भी शिमला समझौता रद्द करने का ऐलान किया है। अब चर्चा है कि पाकिस्तान 1966 में हुए ताशकंद समझौते को रद्द कर सकता है। पाकिस्तान अगर ऐसा करता है तो भारत पर क्या असर होगा, इसके बारे में जानते हैं?
यह भी पढ़ें:Pahalgam Attack: न्यूयॉर्क टाइम्स ने आतंकवादी को लिखा ‘उग्रवादी’, अमेरिकी संसद ने लगाई फटकार
ताशकंद समझौता एक शांति संधि है, जिसे भारत-पाकिस्तान ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 10 जनवरी 1966 को साइन किया ता। 1965 में भारत-पाक जंग रोकने के लिए समझौता हुआ था, सोवियत संघ के प्रीमियर अलेक्सी कोसिगिन ने इसकी मध्यस्थता की थी। समझौते पर तत्कालीन भारतीय पीएम लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने दस्तखत किए थे। दोनों देशों में कश्मीर को लेकर शांति बहाल करने पर बात हुई थी। दोनों देश अच्छे पड़ोसी की भूमिका निभाएंगे, इसके अलावा लोगों के हित में शांति स्थिर रखने पर सहमति बनी थी।
समझौते के तहत 25 फरवरी 1966 तक दोनों देशों की सेनाएं अपने-अपने इलाकों में चली जाएंगी और 5 अगस्त 1965 से पहले की स्थिति मानी जाएगी। दोनों देश एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देंगे, एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। दोनों देश 1961 के वियना सम्मेलन के अनुसार राजनयिक संबंधों को सामान्य करेंगे। दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंध बनेंगे, आदि बातों पर सहमति बनी थी।
यह भी पढ़ें:कौन सा पाकिस्तानी वीजा भारत में मान्य, किन-किन लोगों को 48 घंटे में छोड़ना होगा देश?
इस समझौते के अगले दिन लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया था। उनकी मौत का आधिकारिक कारण दिल का दौरा बताया गया था, लेकिन कई सवाल भी खड़े हुए थे। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया था। इस समझौते के विरोध में केंद्रीय मंत्री महावीर त्यागी ने रिजाइन कर दिया था। उन्होंने हाजी पीर जैसे इलाके को लौटाने का विरोध जताया था।
Pakistan Considering Withdrawal from Tashkent Agreement Post-Shimla Agreementhttps://t.co/MZAHBLJ8lC pic.twitter.com/VxQeAqrxpH
— idrw (@idrwalerts) April 25, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।