अमर देव, पुरुलिया
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा निवासी आईबी अधिकारी मनीष रंजन की भी पहलगाम आतंकी हमले में मौत हो गई। मनीष ने अपनी 60 वर्षीय मां आशा मिश्रा, पिता डॉ. मलेश्वर कुमार मिश्रा, अपने भाई विनीत मिश्रा और राहुल मिश्रा, उनकी पत्नियों और बच्चों को कश्मीर घूमने बुलाया था। परिजन वाहन लेकर उनके पास जा रहे थे, लेकिन परिवार को झारखंड के डालटेनगंज से वापस लौटना पड़ा। रास्ते में उनके मोबाइल पर एक अनजाने नंबर से फोन आया। फोन मनीष की पत्नी जया मिश्रा ने किया था। उन्होंने दो शब्दों में कहा कि मनीष अब इस दुनिया मे नहीं रहे। आतंकियों ने उन्हें मार दिया और वह फफक-फफककर कर रोने लगी। इसके बाद फोन कट गया।
परिजनों में मची चीख-पुकार
फोन कटने के बाद परिजनों में भी शोक की लहर दौड़ गई। रोते-बिलखते परिजन झारखंड के डालटेनगंज से वापस रवाना हो गए। इस बीच परिवार को पूरे रास्ते में आतंकियों की क्रूरता की कहानी मीडिया के माध्यम से सुनने को मिलती रही। उनको यह भी पता चला कि आतंकियों ने मनीष को घुड़सवारी करने के दौरान गोलियों से छलनी कर दिया।
यह भी पढ़ें:अमेरिकी M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल, चीनी स्टील बुलेट; पहलगाम आतंकी हमले की जांच में अब तक क्या-क्या खुलासे?
साथ में यह भी पता चला कि 10 मिनट के बाद उनका घुड़सवारी का समय भी समाप्त हो जाता, ऐसे में अगर हमला देरी से होता तो उनकी जान बच सकती थी। मनीष के जाने के बाद इलाके में शोक की लहर है।
परिवार ने खोया बेटा
मनीष पूरे परिवार का सहारा थे। परिवार ने अपना बड़ा बेटा खो दिया है। मनीष के पिता झालदा के हिंदी स्कूल में टीचर रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद मनीष ही परिवार के सभी फैसले लेते थे। पिता हार्ट पेशेंट हैं, उनकी बाईपास सर्जरी हुई है, वे लंबे समय से बेड रेस्ट पर हैं। मनीष अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हैदराबाद में ही रहते थे।
वे हैदराबाद से पहलगांव घूमने के इरादे से पहुंचे थे और उन्होंने अपने परिजनों को भी कश्मीर घूमने बुलाया था। परिवार का सपना था कि सभी एक साथ कश्मीर की वादियों में घूमेंगे, लेकिन सैर-सपाटे का सपना ही नहीं टूटा, परिवार ने बेटा खो दिया। मनीष की मौत की सूचना के बाद घर में नेताओं, सगे-संबंधियों का आना-जाना लगा है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines