---विज्ञापन---

देश angle-right

ओवैसी ने क्यों की BJP की ‘तारीफ’? राहुल गांधी के बारे में भी कही ये बड़ी बात

Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने हैदराबाद 2009 और 2014 चुनाव के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मतदाता सूची में डुप्लिकेट एंट्रीज को चुनौती देकर ही सही परिणाम हासिल किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत विरोधी है. एक पल की चूक और ये अपना काम कर लेंगे. इसलिए वोटर लिस्ट चेक करें, अपना नाम सत्यापित करें.

---विज्ञापन---

Asaduddin Owaisi: AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी की तारीफ की है, उन्होंने कहा कि भाजपा एक ‘काबिल-ए-गौर’ (formidable political opponent) राजनीतिक प्रतिद्वंदी है. उन्होंने सभी विपक्षी दलों से उस पर नजर रखने की अपील की है.

मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में ओवैसी ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि बीजेपी चुनावी जंग में 24 घंटे लगी रहती है, इसलिए उसके नेता आंख झपकते ही अपना काम कर लेते हैं.

---विज्ञापन---

वोटर लिस्ट की जांच इसलिए है जरूरी

ओवैसी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कहा कि वोटर लिस्ट की सघन जांच जरूरी है, खासकर बिहार जैसे बड़े राज्य में जहां हाल ही में विशेष गहन संशोधन (SIR) पूरा हुआ है. बता दें बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा।

बीजेपी की रणनीति से विपक्ष को लेनी चाहिए सीख

ओवैसी ने स्पष्ट किया कि वे राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से नहीं बोल रहे हैं लेकिन बीजेपी को चुनौती देने के लिए विपक्ष को उनकी रणनीति से सीख लेनी चाहिए. बीजेपी के लोग चुनाव लड़ते हुए 24 घंटे काम करते हैं. हमें उनके हर कदम पर नजर रखनी होगी तभी हम उन्हें चुनाव मैदान में मात दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

हैदराबाद 2009 और 2014 चुनाव के अपने अनुभव किए साझा

ओवैसी ने हैदराबाद 2009 और 2014 चुनाव के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मतदाता सूची में डुप्लिकेट एंट्रीज को चुनौती देकर ही सही परिणाम हासिल किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत विरोधी है. एक पल की चूक और ये अपना काम कर लेंगे. इसलिए वोटर लिस्ट चेक करें, अपना नाम सत्यापित करें.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में मुस्लिम बनेंगे किंगमेकर? ओवैसी इन सीटों पर ही क्यों उतार रहे उम्मीदवार, जानें क्या है प्लान

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2025 12:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola