हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चीन में भारत-पाकिस्तानी रक्षा मंत्रियों का होगा आमना-सामना, जानें क्या है पूरा मामला?

गलवान अटैक के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार चीन के दौरा करेंगे, जहां पाकिस्तान के रक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। चीन के किंगदाओ में भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्रियों का आमना-सामना हो सकता है। पढ़ें पवन मिश्रा की रिपोर्ट।

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। (File Photo)

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्रियों का आमना-सामना होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस महीने के अंत में चीन का दौरा करेंगे, जहां शेडोंग प्रांत के किंगदाओ में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से मुलाकात हो सकती है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा 24 से 25 जून को हो सकता है। यह जानकारी डिफेंस मिनिस्ट्री से मिली है।

आपको बता दे कि गलवान झड़प के बाद भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुलाकात चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से होने जा रही है तो ठीक इसी तरह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री मंत्री ख्वाजा आसिफ के साथ भेंट होने की संभावना बताई जा रही है। गलवान संघर्ष के बाद अब तक चीनी नेताओं की मुलाकत भारत के नेताओं से किसी तीसरे देश में ही हुई है।

यह भी पढ़ें : Indian Oil in Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इंडियन ऑयल ने निभाई बड़ी भूमिका, झट से पूरी की 4 गुना फ्यूल की मांग

विज्ञापन

चीन में होगी SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस मीटिंग में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल होंगे। चर्चा ये भी है कि क्या राजनाथ सिंह की पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से बातचीत होगी है या नहीं? भारत और पाकिस्तान साल 2017 से शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य हैं। भारत और पाकिस्तान के अलावा इस संगठन में रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस भी शामिल हैं।

पूरी दुनिया SCO की बैठक पर टिकी नजर

इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इसी बीच एससीओ की बैठक होने जा रही है। पूरी दुनिया की नजर इस बार इस बैठक में पड़ने वाली है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया। जब भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला करना शुरू किया था तो पाकिस्तान ने मेड इन चाइना की मिसाइलों से हमले करने की कोशिश की थी। अभी पर एलएसी पर 3488 किलोमीटर पर तनाव बरकार है। चीनी सैनिक भारी हथियार और मिसाइल के साथ मौजूद हैं। सीमा पर चीन सड़क बनाने के साथ ही लगातार हाईटेक गांव को बसा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : चीन और तुर्की को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, भारत ने तैयार किया नया प्लान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola