जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहरा गया। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। दोनों देशों के बीच तीन दिनों तक तनातनी रही, लेकिन बाद में सीजफायर पर सहमत हो गए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों को सीमा पार से गोलीबारी का पूरी ताकत से जवाब देने के स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोलाबारी होगी। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और भारत नियंत्रण रेखा (LOC) के पार से दागी गई पाकिस्तान की हर गोली का जवाब बम से देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बहुत हो गया। अगर सीमा पार से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा। उन्होंने कहा कि निर्णायक मोड़ हवाई ठिकानों पर हमले थे। सूत्रों ने कहा कि अगर वे गोली चलाएंगे तो हम गोली चलाएंगे और अगर वे हमला करेंगे तो हम हमला करेंगे।
यह भी पढ़ें : ‘पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो करारा जवाब देंगे’, भारत की फिर PAK को कड़ी चेतावनी
‘सिर्फ Pok की वापसी पर होगी वार्ता’
सूत्रों ने कश्मीर पर भारत के रुख के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि देश को किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब सिर्फ एक मामला बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) को वापस करना। इसके अलावा बात करने के लिए कुछ नहीं है। अगर वे आतंकियों को सौंपने की बात करते हैं तो हम बात कर सकते हैं। मेरा किसी अन्य विषय पर कोई इरादा नहीं है। हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे।
ऑपरेशन सिंदूर रहेगा जारी : भारतीय वायुसेना
भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी खत्म करने पर सहमति बनने के बाद भारतीय वायुसेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में उसे सौंपे गए कार्य ‘सटीकता’ और ‘पेशेवरता’ के साथ पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और अभी खत्म नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान आर्मी के 40 जवान और अधिकारियों की भी मौत, भारतीय सेना ने जारी किए एयर स्ट्राइक के नए Video
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
13 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
14 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
16 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines