Live Updates
दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लगा पोस्टर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है ये नया भारत है घर में घुसकर मारता है। पोस्टर पर पीएम मोदी की फोटो छपी है।
एलओसी पर गोलीबारी से 15 नागरिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर कई स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी में 15 नागरिक मारे गए। वहीं 43 से अधिक घायल हुए हैं।
बीकानेर की स्कूलों में अवकाश घोषित
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती जिले बीकानेर में अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें आंगनबाड़ी और मदरसे भी शामिल हैं। कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर राजकीय स्कूलों के साथ-साथ सभी निजी स्कूलों को भी अवकाश रखने का निर्देश दिया है।
हमे अपनी सेना पर गर्व है- जस्टिस सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि-इंडियन आर्मी की बहादुरी की प्रशंसा करता हूं। भारत का एक नागरिक होने के नाते हमें अपनी सेना पर गर्व है। भारतीय सेना ने बहुत बहादुरी का काम किया है कि दुश्मन देश की सीमा मे जाकर जहां आतंकी गतिविधि चल रही थी उनको नेस्तनाबूत करने का साहस दिखाया है। हमे अपनी सेना पर गर्व है।
ऑपरेशन सिंदूर सीएम ममता ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज गृहमंत्री के साथ बैठक हुई है लेकिन मैं उसके बारे में नहीं बोलूंगी। मैंने भी कई मुद्दों पर चर्चा की है। जो लोग आतंक के खिलाफ लड़ रहे हैं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हूं।
जयशंकर ने स्पेन के विदेश मंत्री से फोन पर बात की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस से बात की। उन्होंने एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने आतंक के खिलाफ एक्शन के बारे में बताया है।
पीएम मोदी से मिले बीएसएफ डीजी
बीएसएफ के डीजी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। बीएसएफ के डीजी ने 1 घंटे तक पीएम मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान डीजी ने मौजूदा हालातों को लेकर जानकारी दी।
पाकिस्तान ने एक्शन लिया तो करारा जवाब दिया जायेगा- भारत
भारत ने 13 राजदूतों को Operation Sindoor पर विदेश मंत्रालय में ब्रीफिंग दी गई। स्पष्ट किया गया कि अब भारत कोई एक्शन नहीं लेगा लेकिन अगर पाकिस्तान ने एक्शन लिया तो करारा जवाब दिया जायेगा। सवाल किया गया की क्या मस्जिदों पर भारत ने हमला किया जिस पर बताया गया की कई कैंप कम्प्लेक्स जैसे थे जिनमें मस्जिद भी थे लेकिन मस्जिद को टारगेट नहीं किया गया।
Operation Sindoor Live Updates: सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग
Operation Sindoor Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी ने हिस्सा लिया।
Operation Sindoor Live Updates: राष्ट्रपति से पीएम की मुलाकात
Operation Sindoor Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।
Operation Sindoor Live Updates: मीटिंग हुई शुरू
Operation Sindoor Live Updates: अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हाई लेवल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जुड़े कई राज्यों के मुख्यमंत्री जुड़े हैं।
Operation Sindoor Live Updates: सिंदूर का अपमान किया- शंकराचार्य
Operation Sindoor Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'सिंदूर हमारा गौरव है। जब हमारी माताएं और बहनें इसे लगाती हैं। आपने सिंदूर का अपमान किया, स्वाभाविक है कि आपने सिंदूर को मिटाने की कोशिश की है। हमारी सरकार ने इस सिंदूर के नाम पर एक ऑपरेशन शुरू किया है और अब आपको पता चलेगा कि इस सिंदूर में क्या पराक्रम है।'
Operation Sindoor Live Updates: राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
Operation Sindoor Live Updates: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: अमित शाह करेंगे हाई लेवल मीटिंग।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: 2 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे हाई लेवल मीटिंग। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी मीटिंग होगी। सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई।
PM Modi Press Conference Live Updates: पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
PM Modi Press Conference Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: सिर्फ टारगेट एरिया पर हमला
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: राजद नेता मनोज कुमार झा ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, 'आज शौर्य का दिन है, हमारी सेना कितनी जिम्मेदार है कि उन्होंने आम नागरिकों पर हमला नहीं किया और न ही पाकिस्तानी आर्मी पर हमला किया। सिर्फ टारगेट एरिया पर किया। इसके लिए उन्हें आज प्रणाम करने का अवसर है।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: मस्जिदों पर हमला
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान में मुरीदके के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, 'रात के करीब 12:45 बजे, पहले एक ड्रोन आया, उसके बाद तीन अन्य ड्रोन आए और उन्होंने मस्जिदों पर हमला कर दिया, सब कुछ तबाह हो गया।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: जम्मू-कश्मीर में तबाही फलाई है- उमर अब्दुल्ला
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 'जवाब देने का तरीका यही था कि पाकिस्तान में कोई नागरिक या मिलिट्री वाली जगह पर हमला नहीं किया जाए सिर्फ उन जगहों पर हमला किया गया, जहां आतंकी काम करते हैं जिन्होंने पिछले 30-35 साल जम्मू-कश्मीर में तबाही फलाई है, उन्हें निशाना बनाया गया।'
उन्होंने आगे कहा कि 'शुरूआत वहां से हुई यहां से नहीं, अगर वे पहलगाम में हमले नहीं करते, तो ये दिन नहीं आता। हमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देना था। पहले हमारे पड़ोसी मुल्क को शांत होना पड़ेगा तब यहां से बंदूके नहीं चलेगी।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, 'पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: 25 भारतीय नागरिक और 1 नेपाली नागरिक की हत्या
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, '22 अप्रैल 2025 को लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया और 25 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी।
विक्रम मिसरी ने कहा कि 'उन्होंने लोगों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने सिर में गोली मारी। परिवार के सदस्यों को जानबूझकर आघात पहुंचाया गया और उन्हें नसीहत दी गई कि वो वापस जाकर इस संदेश को पहुंचा दें। यह हमला स्पष्ट रूप से जम्मू-कश्मीर में बहाल हो रही सामान्य स्थिति को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया था।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: हमलों की वीडियो
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: देखिए मीडिया ब्रीफिंग में भारत में हुए आतंकवादी हमलों पर भारत सरकार की प्रस्तुति।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: पाकिस्तान में किसी तरह की नागरिक क्षति नहीं
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: वीडियो में पाकिस्तान और PoJK में मुंद्रिके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमले दिखाए गए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और अब तक पाकिस्तान में किसी तरह की नागरिक क्षति की कोई खबर नहीं है।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: कहां-कहां पर हमला?
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर, पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा निशाना बनाया गया।
watch | operationsindoor | आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर, पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा निशाना बनाया गया। pic.twitter.com/MU4IlP6vU5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: हमले के वीडियो दिखाए गए
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और PoJK में मुंद्रिके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमलों को दिखाते हुए वीडियो दिखाए।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, '25 अप्रैल को UNSC की प्रेस वक्तव्य में TRF के संदर्भ को हटाने के लिए पाकिस्तान के दबाव पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले की जांच से पाकिस्तान के साथ आतंकवादियों के संपर्क उजागर हुए हैं।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: 9 आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, '22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया गया था। इस कार्रवाई में 9 आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इसे बर्बाद किया गया।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: आतंकियों की टूटी रीढ़
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि आतंकियों की रीढ़ तोड़ने के लिए यह ऑपरेशन किया गया है।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates:POJK में लश्कर को बनाया निशाना
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: सोफिया किरैशी ने कहा कि 'POJK में लश्कर को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए ऑपरेशन किया गया।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: आतंकियों को दी जाती थी ट्रेनिंग
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: महमूद जाया कैंप सियालकोट हिजबुल मुजाहिदीन का बड़ा कैंप था, जहां पर कई आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई थी।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: कहां पर हुआ हमला?
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: बरनाला कैंप और अब्बास कैंप जहां पर आतंकियों की ट्रेनिंग होती थी। यहां पर हमला किया गया।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: न्याय के लिए ऑपरेशन
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: न्याय के लिए ऑपरेशन सिंदूर किया गया। सबसे पहले सवाइनाला कैंप में लश्कर-ए- तैयबा को तबाह किया गया।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हैं
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए किया गया था।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: दुनिया को किया गुमराह
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए जाएंगे। लश्कर-ए- तैयबा ने पहलगाम में हमला करवाया था। उन्होंने कहा कि टूरिस्टों के सिर पर गोली मारी गई।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: दंगा फैलाने की मंशा
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि 'हमले के पीछे सांप्रदायिक दंगा फैलाने की मंशा थी, आज सुबह सटीक हमले कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।'
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: शांति भंग करने की कोशिश
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: विदेश सचिव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए ये हमला किया गया है। पहलगाम में आतंकियों ने बर्बर हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई जिम्मेदारी पूर्ण रही।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: भारत ने जिम्मेदारी के साथ की कार्रवाई
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: हमले की भारत ने जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की है। भारत ने जवाब देने के अधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में TRF की भूमिका है।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: भारत में आक्रोश का माहौल
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: विक्रम मिसरी ने कहा कि लोगों से कहा गया वापिस जाकर संदेश दे, पाकिस्तान से आतंकियों के संबंध पाए गए। लश्कर ने पाकिस्तान पर हमला करवाया। भारत में आक्रोश का माहौल है।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: लश्कर ने पहलगाम पर हमला कराया
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहलगाम में परिवार के साथ हत्या की गई। लश्कर ने पहलगाम पर हमला कराया, आतंक के समर्थन में पाका का लंबा रिकॉर्ड है।
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। सेना, वायू सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।
Media Briefing on Operation Sindoor Live Updates: 26 की मौत
Media Briefing on Operation Sindoor Live Updates: एयर स्ट्राइक में 26 मौत की पुष्टी हुई है।
Media Breifing on Operation Sindoor Live Updates: दो महिला करेंगी ब्रीफिंग
Media Breifing on Operation Sindoor Live Updates: मीडिया ब्रीफिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, विक्रम मिसरी और कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल होंगी।
Operation Sindoor Live Updates: शुरू होने वाली है मीडिया ब्रीफिंग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10.30 बजे होने वाली मीडिया ब्रीफिंग से पहले अपने आवास से रवाना हुए। कुछ ही देर में मीडिया ब्रीफिंग शुरू होने वाली है।
Operation Sindoor Live Updates : 10 बजे नहीं होगी ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग, समय में किया गया बदलाव
ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग के समय में बदलाव किया गया है। पहले इस ब्रीफिंग का समय सुबह दस बजे तय किया गया था लेकिन अब इसे बदलकर साढ़े दस बजे कर दिया गया है।
Operation Sindoor Live Updates : सेना के ऑपरेशन के बाद राजस्थान में जश्न
Operation Sindoor Live Updates : भारतीय सेना ने कहां-कहां किया हमला, सामने आई लिस्ट
Operation Sindoor Live Updates : ऑपरेशन सफलता के बाद रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाध्यक्ष से की बात
ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाध्यक्ष से बातचीत की है। ये बातचीत पाकिस्तान के खिलाफ हुए एक्शन को लेकर हुई है।
Operation Sindoor को लेकर 10 बजे दी जाएगी ब्रीफिंग
मसूद अजहर के मदरसा भी तबाह, भारतीय सेना ने बनाया था निशाना
पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, भारतीय सेना की कार्रवाई बहालपुर में मौजूद मसूद अजहर के मदरसे पर भी हुई है। मदरसा पूरी तरह तबाह हो गया है। पूरे इलाके में आग फैल गई है। धमाके की आवाज दूर के इलाके में भी सुनाई दी।
जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर अटैक
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय को भी भारतीय सेना ने टारगेट बनाया। मुरिदके, जो लाहौर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है, 1990 से लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय रहा है। इसका नेतृत्व हाफिज सईद करता है और यही संगठन मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों का भी जिम्मेदार था।
बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन का मुख्य ठिकाना है। 1999 में आईसी-814 विमान अपहरण के बाद मसूद अजहर की रिहाई के बाद बनाया गया। तब से यह संगठन भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है, जिनमें 2001 का संसद हमला भी शामिल है।
भारत के हमले में 8 की मौत, 33 हुए घायल
भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई पर पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि इस हमले में 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 33 लोग घायल हुए हैं।
भारत ने आतंक के 9 ठिकानों पर किया हमला, पाकिस्तान में मचा हड़कंप
Operation Sindoor Press Conference Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में मौजूद आतंकी ठिकानों पर धावा बोल दिया है। भारतीय सेना ने आतंक के 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। सेना की तरफ से इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि “कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू -कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हये भी पढ़ेंः मलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया।”
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में यह भी कहा गया है कि इस कार्रवाई में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन करने और ध्वस्त करने के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। पढ़ें इस ऑपरेशन से जुड़ी पल-पल की अपडेट।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
16 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
46 mins agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
1 hr agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
4 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
5 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
6 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
9 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines