Operation Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है। आतंकियों की कायराना हरकत से सारा देश गुस्से में था। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 ठिकानों पर देर रात अटैक किया। यह हमला रात 2 बजे हुआ, जब देशवासी सो रहे थे। भारतीयों को सुबह उठते ही गुड न्यूज मिल गई थी। केंद्र सरकार ने इस ऑपरेशन को Operation Sindoor का नाम दिया है। एयर अटैक के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में वहां के पस्त हालातों को साफ-साफ देखा जा सकता है।
बहावलपुर का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में पाकिस्तान के बहावलपुर के हालातों को देखा जा सकता है। यहां अस्पतालों में भारी अफरा-तफरी मची हुई है। बहावलपुर पंजाब में इंटरनेट बंद होने की संभावनाएं भी जताई गई हैं। वीडियो में एंबुलेंस और लोगों की भीड़ देखी जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मोदी जी ने बता दिया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले J&K के पूर्व डिप्टी CM, भारतीय सेना को दी बधाई
पाकिस्तानी सेना कहां सोई थी?
एक्स पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक पाकिस्तानी बंदे का है। इस वीडियो में शख्स यह कहता नजर आ रहा है कि पाकिस्तान-इंडिया के बीच जंग शुरू हो गई है। वीडियो में शख्स खुद को बहावलपुर का बता रहा है। शख्स की माने तो भारत ने मौलाना मसूद अजहर के 4 मदरसों पर मिसाइलें दागी गई हैं। वीडियो में शख्स पाकिस्तानी सरकार से सवाल कर रहा है कि आखिर उनकी सेना कहां सोई थी, जब भारत अटैक कर रहा था।
हमले का वीडियो वायरल
बहावलपुर में हमले का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। एक्स पर शेयर इस वीडियो में धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में आग और धुंआ भी देखा गया और लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो जो गाड़ी से शूट किया गया है, इसमें देखा जा सकता है कि बहावलपुर में हुआ हमला कितना धमाकेदार था।
लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुष्टि की गई है कि लाहौर एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया है। यहां के नागरिक दहशत में हैं। कई फ्लाइटें रद्द की गईं और एयरपोर्ट को 41 घंटों के लिए बंद कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- हमारे आंसू नहीं रुक रहे, मोदी ने…’, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोली पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
5 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
6 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
6 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
7 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
7 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
9 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
9 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines