भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उच्चस्तरीय सूत्रों ने बड़ा दावा किया कि इस सैन्य अभियान के जरिए भारत ने सैन्य, राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक तीनों प्रमुख रणनीतिक लक्ष्यों को पूरी तरह से हासिल कर लिया है। पाकिस्तान को हर चरण में हार का सामना करना पड़ा और अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।
हर दौर में पिछड़ा पाकिस्तान, भारत ने दिया संदेश
सूत्रों ने बताया कि हर राउंड में स्थिति पाकिस्तान के लिए और भी खराब होती गई। भारत की एयरबेस स्ट्राइक से पाकिस्तान को यह स्पष्ट रूप से समझ आ गया कि वह इस स्तर की लड़ाई में नहीं है। भारत ने यह सीधा संदेश दे दिया कि अब कोई सुरक्षित नहीं है। यही है ‘नया सामान्य’
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, भारत की चेतावनी
यह केवल एक सीमित कार्रवाई नहीं थी, बल्कि एक नई रणनीतिक परंपरा की शुरुआत है। सूत्रों के मुताबिक, अब दुनिया को यह नया यथार्थ स्वीकार करना होगा। पाकिस्तान को भी समझना होगा कि अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें : इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर मची तबाही की पहली तस्वीर आई सामने, भारत ने किया था हमला
‘गोली का जवाब गोले से देंगे’, पीएम मोदी का मैसेज
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने स्पष्ट रुख अपनाया कि अगर वे गोली चलाएंगे तो हम गोला चलाएंगे। अगर वे हमला करेंगे तो हम जवाब देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुरक्षा बलों को निर्देश दिया था कि वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी एयरबेस पर हुए हमले ही पूरे संघर्ष का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
कश्मीर पर भारत की नीति स्पष्ट- सिर्फ PoK की वापसी पर बात
भारत की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि कश्मीर पर अब कोई बातचीत नहीं होगी, सिवाय पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी के। सूत्रों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने की बात करता है तो हम बात करने को तैयार हैं, लेकिन किसी अन्य मुद्दे पर नहीं। हमें किसी मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने इन 3 लक्ष्यों को किया हासिल
सैन्य उद्देश्य
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे। भारत ने बहावलपुर, मुरिदके और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी शिविरों को पूरी तरह तबाह कर दिया। यह एक स्पष्ट सैन्य संदेश था- आतंक का स्रोत कहीं भी हो, भारत उसे नष्ट कर देगा।
राजनीतिक उद्देश्य
भारत ने पहली बार सिंधु जल संधि को सीमा पार आतंकवाद से जोड़ दिया है। अब यह संधि तब तक निलंबित रहेगी, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता। यह एक मजबूत और निर्णायक कूटनीतिक संदेश है।
मनोवैज्ञानिक उद्देश्य
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि घुस के मारेंगे। भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर हमला किया और उसकी रणनीतिक रीढ़ को हिला दिया।
यह सिर्फ भौतिक नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से भी पाकिस्तान को झटका देने वाली कार्रवाई थी।
DGMOs के अलावा नहीं हुई कोई बातचीत: सूत्र
सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच न तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) और न ही विदेश मंत्रियों के स्तर पर कोई वार्ता हुई है। सिर्फ दोनों देशों के सेना संचालन महानिदेशकों (DGMOs) के बीच सीमित स्तर पर संवाद हुआ। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकवाद का जवाब निर्णायक सैन्य कार्रवाई से ही दिया जाएगा। यह एक नए भारत का स्वरूप है, जहां बातचीत नहीं परिणाम दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘खुद को खत्म करना चाहता है पाकिस्तान’, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने मुलायम सिंह को क्यों किया याद?
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने स्मित मच्छार के परिजनों से की बात, बोले- कैप्टन को हरसंभव मदद दिलाएंगे
2 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
11 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
13 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
14 hrs agoPM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर की चर्चा
15 hrs agoMEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे
15 hrs agoपाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, सेना के SSG का पूर्व कमांडो था मारा गया लश्कर आतंकवादी हाशिम मूसा
16 hrs agoदिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
16 hrs agoक्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
17 hrs agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines