Nupur Sharma Seen at Film’s Promotion Event: पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निलंबित होने के बाद नूपुर शर्मा काफी लंबे समय बाद एक कार्यक्रम में दिखाई दी हैं। बताया गया है कि नूपुर दिल्ली में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने वैज्ञानिकों को कोविड के दौरान भारतीय टीके तैयार करने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद भी कहा।
विवेक अग्निहोत्री के कार्यक्रम में पहुंची थी नूपुर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में लंबे समय के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दी हैं। यहां फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी अपनी आगामी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। नूपुर शर्मा को मंच पर फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ देखा गया। उन्होंने उन वैज्ञानिकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया जो कोविड महामारी के दौर में स्वदेशी टीके बनाने में जुटे रहे और लाखों लोगों की जान बचाई।
यह भी पढ़ेंः केरल में आर्मी के जवान की बांधकर पिटाई, बदमाशों ने पीठ पर पेंट कर PFI लिखा
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। यह आपके प्रयासों का ही परिणाम है कि हम भारतीय आज जीवित हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को उन्हें बुलाने के लिए भी धन्यवाद दिया। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए। फिर कहा कि सिर्फ भारत में ही ऐसा हो सकता है। भारतीय कोविड टीकों की तैयारी पर आधारित यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कौन हैं नूपुर शर्मा?
बता दें कि मई 2022 में एक टीवी शो में पहुंचीं नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद देशभर में उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। इतना ही नहीं, नूपुर शर्मा ने खुद की जान को खतरा बताते हुए दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी।
इसके बाद से ही उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी आखिरी पोस्ट 5 जून, 2022 को थी, जिसमें उन्होंने बिना शर्त अपना बयान वापस ले लिया था। पैगंबर पर उनकी टिप्पणी पर दुनिया भर के कई इस्लामिक देशों ने आपत्ति जताई थी।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
27 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
1 hr agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines