NIA Raid On 19 Loction in South India: भारत सरकार देश के अंदर पनप रहे जिहादी छात्र संगठनों के खिलाफ एक्शन मोड में है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने देश के अंदर चल रहे कई जिहादी छात्र संगठनों का पर्दाफाश किया है। इसी सिलसिले में NIA ने आज दक्षिण भारत के 19 ठिकानों पर छापा मारा है, जो अभी भी जारी है। वहीं छापेमारी के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
हिरासत में लिया गया युवक संदिग्ध छात्र
छापेमारी के दौरान NIA ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अचलपुर से एक कॉलेज से जिस युवक को दबोचा है, वह संदिग्ध छात्र बताया जा रहा है, जिससे एजेंसी पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया युवक व्हाट्सऐप समेत सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर ग्रुप के जरिए जिहादी छात्र संगठनों के संपर्क में था।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर NIA की रेड
अचलपुर पहुंची NIA टीम
खुफिया जानकारी के मुताबिक, छात्र के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका के चलते NIA टीम अचलपुर के अकबरी चौक बियाबानी गली में सुबह 4 बजे पहुंची। NIA ने स्थानीय ATS और जिला पुलिस की टीम के साथ मिलकर इलाके की तलाशी ली और संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया।
NIA की टीम 15 गाड़ियों के काफिले के साथ बियाबानी गली में छापेमारी के लिए पहुंची। मालूम हो कि गत 13 दिसंबर को भी NIA ने बेंगलुरु के 5 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। NIA की यह रेड आतंकी साजिश के मामलों से जुड़ी थी।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
5 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
11 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
14 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines