बेंगलुरु के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर NIA की रेड, आंतकी साजिश का मामला

NIA Raids Multiple Locations in Bengaluru: छापेमारी के दौरान NIA को इन जगहों से भारी मात्रा में बंदूक, तेजधार वाले हथियार, अवैध दस्तावेज, स्मार्टफोन, कई तरह के डिजिटल डिवाइज और खूब सारा कैश पैसा बरासमद हुआ।

image - 2023-12-13T114501.033

NIA Raids Multiple Locations in Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां शहर के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) रेड कर रही है। बेंगलुरु में NIA की ये रेड आतंकी साजिश के मामलों को लेकर की गई है। एनआईए ने अंदरूनी जानकारी के आधार पर राज्य पुलिस के साथ मिलकर इन जगहों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन

NIA की छापेमारी

इन संदिग्ध स्थानों पर एनआईए की छापेमारी जारी है, ये वो स्थान है जहां से आतंकी साजिश से जुड़े लोग अपने विदेशी मलिकों के आदेश में पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा ये जगहें कई और संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल रही हैं। बता दें कि, एनआईए ने 9 दिसंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एनआईए ने भारत में बेन आतंकी गुट के 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के 3 दिन बाद बुधवार को NIA ने सुबह ही बेंगलुरु के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापा मारा, जो अभी भी जारी है।

विज्ञापन

अब तक 44 जगाहों पर NIA की छापेमारी

इस मामले में NIA की टीम ने अब तक महाराष्ट्र और कर्नाटक के पडघा-बोरीवली, ठाणे, मीरा रोड, पुणे सहित 44 जगाहों पर छापेमारी की है। इस दौरान NIA ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। छापेमारी के दौरान NIA और पुलिस को इन जगहों से भारी मात्रा में बंदूक, तेजधार वाले हथियार, अवैध दस्तावेज, स्मार्टफोन, कई तरह के डिजिटल डिवाइज और खूब सारा कैश पैसा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। बता दें कि NIA की ये छापेमारी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के भारत में आतंकी मनसूबों को नकाम करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ