हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CEC बैठक में राहुल-प्रियंका को अमेठी-रायबरेली से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव, खरगे लेंगे अंतिम फैसला

Latest Hindi News Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 68 फीसदी वोटिंग हुई। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और गोवा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज देशभर में होने वाले घटनाक्रमों और दुनियाभर की ताजा खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन
देश और दुनिया की खबरों के पल-पल अपडेट्स

Live Updates

22:37 (IST) 27 Apr 2024

जकार्ता में लगे भूकंप के तेज झटके

इंडोनेशिया के जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1784265205188300846

22:01 (IST) 27 Apr 2024

CEC बैठक में रखा गया राहुल-प्रियंका को अमेठी-रायबरेली से उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव

कांग्रेस सीईसी के सदस्यों ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार बनाए जाने की अपील की। हालांकि, अंतिम फैसला नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है।

21:00 (IST) 27 Apr 2024

रविंद्र सिंह भाटी को मिली जान से मारने की धमकी

रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली। रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम से धमकी मिली है। इस दौरान रविंद्र सिंह भाटी संबोधन कर रहे थे। भाटी को सुधरने की हिदायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

20:48 (IST) 27 Apr 2024

कांग्रेस सीईसी बैठक के लिए पहुंचे नेता

कांग्रेस नेता के.सी.वेणुगोपाल, प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग कांग्रेस सीईसी बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे।

18:44 (IST) 27 Apr 2024

कर्नाटक के इस पोलिंग बूथ पर फिर होगा मतदान, ग्रामीणों ने की थी तोड़फोड़

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। कर्नाटक के चामराजनगर में स्थित हनूर विधानसभा के एक पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान होगा। इस बूथ पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इंडिगनट्टा गांव में वोट का बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों ने दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान इस बूथ में तोड़फोड़ की थी।

18:32 (IST) 27 Apr 2024

'कांग्रेस और इंडी अलायंस ने कर लिए दो सेल्फ गोल', महाराष्ट्र में क्या बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कहा कि कोल्हापुर, महाराष्ट्र का फुटबॉल हब कहा जाता है। फुटबॉल यहां के युवाओं में बहुत पॉपुलर है। इसलिए मैं फुटबॉल की भाषा में कहूं तो कल दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद बीजेपी और एनडीए 2.0 से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस और इंडी अलायंस ने देश विरोधी और नफरत की राजनीति के दो सेल्फ गोल कर लिए हैं इसलिए ये पक्का हो गया है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

16:51 (IST) 27 Apr 2024

'हम कलम बांटने का काम करते हैं', तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने खगड़िया में कहा कि हमारे चाचा 17 महीने साथ रहे और उन 17 महीने में तेजस्वी ने उन्हीं मुख्यमंत्री के हाथ से नियुक्ति पत्र बंटवाया जो इसे असंभव कहते थे। भाजपा के 2-2 उपमुख्यमंत्री बने, कोई एक काम बता दे कि 2 उपमुख्यमंत्री ने बिहार में किया हो? इन्होंने एक ही काम किया दिन रात लालू यादव और मुझे गाली दे रहे हैं। वे तो यहीं से गए हैं। हम मान-सम्मान देते हैं और बाद में पलट जाता है और हमें ही गाली देते हैं। सब भाई लोग ही हैं, हम नफरत फैलाने का काम नहीं करते हैं। हम कलम बांटने का काम करते हैं ना कि तलवार बांटने का।

14:08 (IST) 27 Apr 2024

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज

रांची की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने भूमि घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया।

https://twitter.com/ANI/status/1784138026806833645

13:23 (IST) 27 Apr 2024

कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लाॅ लागू करेगी- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि हम भारत में आपकी संपत्ति का सर्वे कराएंगे। आप पूरी मेहनत करेंगे लेकिन, कांग्रेस के लोग आपको लूटने आएंगे। ये बहुत खतरनाक साजिश है। जब हम किसी माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो वे इमोशनल ड्रामा करते हैं, लेकिन वे आम आदमी का धन लूटना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1784126173183946753

13:20 (IST) 27 Apr 2024

पीएम मोदी ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने चुनावी वादों में से एक भी लागू नहीं किया। फिर भी भाजपा के लोग कहते हैं कि मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया। मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता। कांग्रेस उन लोगों की पार्टी है जिन्होंने भारत को स्वतंत्र कराया। भाजपा ने कभी भी भारत की आजादी के लिएए भारत के विकास के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। वे देशभक्ति के बारे में इतनी बातें करते हैं कि नेहरू उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। इंदिरा गांधी उनके सामने कुछ भी नहीं हैं और लाल बहादुर शास्त्री उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। मोदी ही सब कुछ हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1784124288892854474

13:16 (IST) 27 Apr 2024

सिखों का भाजपा में शामिल होना गौरव की बात- जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम जानते हैं कि सिख भाइयों ने किस तरीके से देश के लिए बलिदान दिया। देश में कई बार विदेशी आक्रमण हुए उन सबको मुंहतोड़ जवाब देने में सिख भाइयो का बड़ा योगदान है। ऐसे सिख समाज के लोग भाजपा में शामिल हो, यह हमारे लिए गौरव की बात है।

https://twitter.com/ANI/status/1784120964839804954

12:31 (IST) 27 Apr 2024

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत दी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। बता दें कि उन्हें हाई-प्रोफाइल अपहरण और जबरन वसूली मामले में 7 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1784113484948767029

11:57 (IST) 27 Apr 2024

बीरनपुर हत्याकांड की CBI जांच होगी

बीरनपुर हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच, सीएम विष्णुदेव बोले- साहू के परिवार को मिलेगा न्याय

11:02 (IST) 27 Apr 2024

हम जल्द से जल्द आग पर काबू पाएंगे- सीएम धामी

नैनीताल में जंगलों में लगी आग पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जंगल की आग हमारे लिए एक चुनौती है। ये बहुत बड़ी आग है. हम सभी जरूरी जरूरतों के लिए काम कर रहे हैं. हमने सेना से मदद मांगी है। मैं आज हलद्वानी में एक बैठक करने जा रहा हूं। इसको लेकर हमने देहरादून में एक बैठक भी की है. हम जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1784085308524638404

11:00 (IST) 27 Apr 2024

दिल्ली के रोहिणी स्थित डुप्लेक्स अर्पाटमेंट में आग, 2 घायल

दिल्ली स्थित रोहिणी के डुप्लेक्स अर्पाटमेंट में आग लग गई। फिलहाल दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस दुर्घटना में दो लोगो को चोटें आई हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1784086647317086435

10:55 (IST) 27 Apr 2024

तमिलनाडु में बस पलटी, 15 यात्री घायल

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में उलुंदुरपेट के पास एक बस पलट जाने से 15 यात्री घायल हो गए। पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से सीधा किया गया वहीं घायलों को नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1784089952608985494

09:51 (IST) 27 Apr 2024

कोलकात्ता समेत 4 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

कोलकात्ता समेत देश के 4 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल मिला है। यह मेल कोलकात्ता एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा अधिकारी को किया गया था। मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में बताया कि धमकी के बाद एयरपोर्ट की तलाशी ली गई।

https://twitter.com/ANI/status/1784067556283736484

09:43 (IST) 27 Apr 2024

आग बुझाने पहुंचे सेना के हेलीकाॅप्टर

नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए अब प्रशासन सेना के हेलीकाॅप्टर की मदद भी ले रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है नैनीताल की भीमताल झील से पानी लेकर उड़ान भरता एयरफोर्स का एमआई-17 हेलीकाॅप्टर।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1784064873129025825

09:21 (IST) 27 Apr 2024

दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दिल्ली में सुनीता केजरीवाल के चुनावी रण में उतरने से पहले आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जेल का जवाब वोट से अभियान चलाया।

https://twitter.com/ANI/status/1784066956485706080

09:18 (IST) 27 Apr 2024

बाहुबली धनंजय सिंह को बरेली जेल में किया गया ट्रांसफर

यूपी के जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह को बरेली जेल में ट्रांसफर किया गया है। धनंजय के जेल बदलने की वजह प्रशासनिक है।

08:02 (IST) 27 Apr 2024

उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण आग, सेना बुलाई

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित जंगलों में भीषण आग लग गई। आग नैनीताल के लड़ियाकांटा क्षेत्र में लगी है। वहीं आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों के साथ सेना के जवान भी जुटे हैं।

07:45 (IST) 27 Apr 2024

एमपी के वोटिंग कम होने के बाद भाजपा की बैठक आज

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में एमपी में कम मतदान के बाद भाजपा भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आज बैठक करेगी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में प्रदेश की 6 सीटों पर 58 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं पिछली बार इन्ही सीटों पर 67 फीसदी वोटिंग हुई थी।

07:41 (IST) 27 Apr 2024

एमपी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल-प्रियंका

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के प्रचार के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एमपी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 30 अप्रैल को राहुल गांधी भिंड तो 2 मई को प्रियंका गांधी मुरैना में रैली को संबोधित करेंगे।

06:54 (IST) 27 Apr 2024

मणिपुर में CRPF के 2 जवानों की मौत

मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नारानसेना इलाके में आधी रात से लेकर सुबह 2:15 बजे तक कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 2 जवानों की जान चली गई। ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं।

Latest Hindi News Today 27 April 2024: कल देश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई। दूसरे फेज में 68 प्रतिशत वोटिंग हुई। अब देश में 5 चरणों की वोटिंग बाकी है। इस बीच सभी पार्टियां तीसरे फेज के चुनाव प्रचार में व्यस्त है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे असम और पीएम मोदी गोवा और महाराष्ट्र के दौरों पर रहेंगे। वहीं राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रोड शो करेंगी।

मणिपुर के नारानसेना इलाके में देर रात कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के 2 जवानों की मौत हो गई। मणिपुर पुलिस ने बताया कि यह घटना राज्य के बिष्णुपुर जिले में हुई। राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला ने एक बार फिर राजपूत समाज से माफी मांगी है। उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। इसके लिए मैंने माफी भी मांगी है। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध क्यों किया जा रहा है। वे 18 घंटे तक लगातार काम करते हैं। उनकी विकास यात्रा में कई क्षत्रियों को योगदान रहा है ऐसे में मेरी गलती की सजा उनको देना ठीक नहीं होगा।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनाम पेश किया। हलफनामे के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि ईडी ने इस मामले में पेश किए चारों गवाह भाजपा से जुड़े हैं। केजरीवाल ने कहा कि चारों के बयान के आधार पर मुझे हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही देश-दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola