Live Updates
कांग्रेस ने यूपी के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें कौन-कौन हैं शामिल
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1783516844286157252
राहुल की अपील, 'हिंदुस्तानियों की सरकार' बनाएं
कल लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान है। उससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को जिताने की अपील की है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश में राहुल ने कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। यह चुनाव मित्र काल से निकलकर हिंदुस्तानियों की सरकार बनाने के लिए है। उन्होंने जनता से लोकतंत्र में अपना कर्तव्य निभाने की अपील करते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
सपा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष समेत 40-50 लोगों के खिलाफ FIR
फर्रुखाबाद में सपा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सहित 40-50 अन्य पर कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज हुआ। नामांकन के समय बड़ी संख्या में सपाई गेट तक पहुंचे थे, जिनको पुलिस ने खदेड़ कर बाहर कर दिया था।
शिवसेना (यूबीटी) का घोषणा पत्र जारी
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए 'वचन नामा' नाम से पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
बाड़मेर में बदल रहे राजनैतिक समीकरण
बाड़मेर में RLP के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को समर्थन दिया। RLP जिला संयोजक गजेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हनुमान बेनीवाल को क्यों बाड़मेर नहीं बुलाया, जिससे कार्यकर्ता नाराज हैं। उन्होंने 2019 की पथराव वाली घटना का भी जिक्र किया। RLP ने बीजेपी का समर्थन करने वाले नेताओं को पार्टी से निलंबित किया।
कांग्रेस ने रिलीज की फ्लॉप फिल्म : PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते कहा कि एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी फ्लॉप फिल्म रिलीज की है। कांग्रेस की इस फिल्म में दो डायलॉग हैं- पहला- मोदी जीत जाएगा तो तानाशाही आ जाएगी। दूसरा- मोदी जीत जाएगा तो आरक्षण चला जाएगा, ये ऐसा ही झूठ चलाते रहते हैं। लेकिन जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर उनके घोषणा पत्र में दिखाई दिया, लोगों ने पढ़कर निकाला तो कांग्रेस का असली चेहरा, उनका हिडेन एजेंडा देश को पता चल गया। अब इनकी एक-एक कर सारी सच्चाई देश के सामने आने लगी है।
पप्पू यादव बीच सड़क धरने पर बैठे, पूर्णिया से लड़ रहे निर्दलीय चुनाव
उत्तर प्रदेश के बलिया में सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी समारोह से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। टाटा सफारी ओवरटेकिंग के चक्कर में सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में सफारी में सवार 5 लोग गंभीर घायल हुए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। हादसा फेफना-बक्सर स्टेट हाईवे पर रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। मृतकों में सत्येन्द्र यादव (40), राजू यादव (30), कमलेश यादव (36) और रितेश गोंड शामिल हैं।
महाराष्ट्र मालेगांव ब्लास्ट केस की जांच
महाराष्ट्र मालेगांव ब्लास्ट मामला में आज भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा मुम्बई की NIA कोर्ट के सामने पेश हुईं।
कोर्ट ने कल से ट्रायल के दौरान साध्वी को निरंतर आधार पर पेश होने का आदेश दिया है। साध्वी प्रज्ञा के
वकील ने खराब सेहत का कोर्ट को फिर से हवाला दिया और ट्रायल में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
साध्वी ने कोर्ट रूम से बाहर आने पर कहा कि शारीरिक रूप से मैं बहुत बीमार हूं, पर सच्चाई के लिए मैं लड़ती रहूंगी। जब तक शरीर साथ देगा, मैं ट्रायल में हिस्सा लूंगी।
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के विजयपुर में एक पाकिस्तानी गुब्बारा आसमान में उड़ा दिखा। काले और सफेद रंग का गुब्बारा है, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। गुब्बारा उसी स्थान पर उड़ता मिला, जहां पहले एक ड्रोन ने हथियारों से भरा पैकेट गिराया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के ओरैया में सड़क हादसा
बिहार के ओरैया में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में कई सवारियां गंभीर घायल हैं। 108 एम्बुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अजीतमल कोतवाली के तहत आने वाले भीखेपुर ग्राम के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अयोध्या प्लान
राहुल गांधी अमेठी आने से पहले अयोध्या जाएंगे। वहां राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद वे अमेठी से चुनाव नामांकन भरेंगे। एक मई का कार्यक्रम तय हुआ है। कांग्रेस के सर्वे के अनुसार, पार्टी अमेठी और रायबरेली सीट से बड़ी जीत दर्ज करेगी।
मनीष कश्यप ने जॉइन की भाजपा
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा जॉइन कर ली है। मनोज तिवारी, अनिल बलूनी और संजय मयूख ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनकी माता भी उपस्थित हैं।
मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होंने जनता के सरोकार को उठाया है। हमेशा मोदी जी समर्थन में बात की है, लेकिन कुछ दलों ने उनको बहुत दुख दिया। भाजपा ने हमेशा साथ दिया है।
मनीष कश्यप ने कहा कि मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थी। मेरी मां को पता है, किसने साथ दिया? मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है।
अखिलेश यादव ने कन्नौज से भरा नामांकन
महंगाई पर वीडियो के जरिए राहुल गांधी का सरकार पर कटाक्ष
अरुणाचल प्रदेश में भारी भूस्खलन, चीन सीमा से सटे इलाकों से संपर्क टूटा
बिहार के पटना में रेलवे स्टेशन के पास होटल में आग लगी
राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व सचिव का इस्तीफा
राजस्थान के जालोर में कांग्रेस और अशोक गहलोत को बड़ा झटका लगा है। माली समाज के दिग्गज नेता और कांग्रेस के पूर्व सचिव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने किसानों और माली समाज के साथ भेदभाव करने, अनदेखी करने का आरोप अशोक गहलोत पर लगाया। नेनाराम माली क्षेत्र में बड़ी पकड़ समाज में रखते है।
जर्मनी से डिपोर्ट नवतेज सिंह गिरफ्तार
पंजाब से विदेश भागे हुए आरोपी को डिपोर्ट करके भारत लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिा गया। आरोपी का नाम नवतेज सिंह है और उसकी उम्र करीब 52 साल है। वह पंजाब के पठानकोट जिले का रहने वाला है और साल 2000 से फरार था। जर्मनी से नवतेज को प्रत्यर्पण करवाया गया है। आरोपी पिछले कई सालों से अवैध रूप से जर्मनी में रह रहा था। चंडीगढ़ से पासपोर्ट बनवाने के बाद वह बैंकॉक भाग गया था। साल 2006 में नवतेज सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया था।
सलमान ख़ान के घर पर फ़ायरिंग मामला
एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में जांच कर रही CBI ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के ख़िलाफ़ LOC जारी करने का आवेदन किया है।
आपको बता दें कि अनमोल बिश्नोई ने सलमान ख़ान के घर के बाहर जिस दिन फ़ायरिंग हुई, उसके कुछ घंटों के बाद इसकी ज़िम्मेदारी फ़ेसबुक पर बने एक उसी के नाम के प्रोफ़ाइल के माध्यम से ली थी।
मध्य प्रदेश में डूबे 2 युवकों की लाशें मिली
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबे 2 युवकों की लाशें 3 दिन बाद आज मिल गईं। जिल्हरी घाट के कुंड में दोनों लाशें फंसी हुई थीं। 3 दिन बाद अपने आप शव फूल कर ऊपर आ गए। सोमवार को नहाने के लिए 3 युवक नर्मदा नदी में उतर थे। 3 दिन से गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। दोनों मृतक सदर थाने इलाके के बागड़ी मोहल्ला और संजय गांधी नगर के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।
मुंबई में 2 बच्चों की लाशें मिलीं
मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में आज सुबह तब सनसनी फैल गई, जब एक लावारिस खड़ी कार में 2 बच्चों की लाशें मिली। दोनों बच्चे रिश्ते में भाई-बहन हैं और बीते दिन दोपहर में खेलते समय गायब हो गए थे। एक की उम्र 5 साल और दूसरी की उम्र 7 साल है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि पता चले कि दोनों की मौत कैसे हुई?
विरासती टैक्स विवाद पर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस
सैम पित्रोदा के विरासती टैक्स वाले बयान पर गरमाई सियासत अब उबलने लगी है। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मुद्दा बने विरासती टैक्स पर कांग्रेस अब भाजपा का घेराव करेगी। कांग्रेस की दलील है कि कांग्रेस नहीं BJP विरासती टैक्स की पैरोकार रही है। अरुण जेटली और जयंत सिन्हा ने इस टैक्स को भारत में लागू कराए जाने की वकालत की थी। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश आज साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
तेलंगाना में हादसे में 6 लोगों की मौत
तेलंगाना के सूर्यापेट में कोडाद PS सीमा के पास दुर्गापुरम रोड पर हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। एक कार और लॉरी की टक्कर हुई। कार में 10 लोग सवार होकर हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने लॉरी चालक को मौके पर दबोच लिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
दंतेवाड़ा में एक जवान की मौत, दूसरा गंभीर घायल
छत्तीगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सल गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आरक्षक जोगराज कर्मा के रूप में हुई। आरक्षक परसूराम अलामी घायल है। जोगराज कर्मा की मौत होने का कारण अत्याधिक रक्त स्त्राव बताया जा रहा है। परसूराम अलामी को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके रायपुर भेजपा गया है। गोली क्यों और कैसे चली? इसकी जांच जारी है।
पीएम मोदी को चुनाव आयोग से बड़ी राहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बड़ी राहत मिली है। पीएम मोदी के खिलाफ MCC उल्लंघन की शिकायत में चुनाव आयोग का पहला फैसला आया है। यूपी की पीलीभीत की रैली में राम मंदिर और करतारपुर कोरिडोर का जिक्र करने को चुनाव आयोग ने Model Code of Conduct का उल्लंघन नहीं माना है। चुनाव आयोग राम मंदिर निर्माण के जिक्र को धर्म के आधार पर वोट की अपील नही मानता है।
मध्य प्रदेश में फेल होने पर सुसाइड
मध्य प्रदेश में 17 साल के किशोर ने सुसाइड कर ली है। वह 12वीं में फेल हो गया, जिस कारण उसने फांसी लगाई। उसका शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। निवाड़ी जिले के सेन्दरी थाना के तहत आने वाले गांव कठऊपहाड़ी निवासी मौसम यादव का बीते दिन 12वीं का परिणाम आया था, जिसमें वह फेल हो गया था। वह ग्वालियर में रह कर पढ़ाई करता था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी लाया गया है।
मुंबई में झुग्गी में सिलेंडर ब्लास्ट
मुंबई में एंटॉप हिल इलाके में एक झुग्गी बस्ती में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। ब्लास्ट के बाद लगी आग में 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुंबई फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार, ब्लास्ट के बाद कई जगह आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया है।
दिल्ली में आइसक्रीम वेंडर की हत्या करने वाला गिरफ्तार
दिल्ली में हाई सिक्योरिटी जोन में इंडिया गेट आउटर सर्किल पर बीती रात आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के कपड़ों से कुछ पैसे बरामद हुए थे तो पुलिस को लगा कि लूट के लिए हत्या नहीं की गई। पुलिस की 9 टीमों ने एरिया में लगे सभी CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें से आरोपी का सुराग लगा। पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थकों के साथ डांस
दूसरे फेज की वोटिंग के जम्मू पुलिस का फ्लैग मार्च
Latest Hindi News Today 25 April 2024: आज देश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज की वोटिंग की तैयारियां फाइनल टच लेंगी। कल 26 अप्रैल को 12 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे फेज के मतदान के लिए चुनाव प्रचार बीते दिन थम गया। आज से तीसरे फेज की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार शुरू होगा। क्योंकि चुनाव आयोग ने दिल्ली मेयर चुनाव कराने की परमिशन दे दी है तो कल 26 अप्रैल को मतदान होगा।
आज की प्रमुख खबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का लोकसभा चुनाव नामांकन है। आज दोपहर 12 बजे के करीब उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव नामांकन दाखिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली और शाहजहांपुर में चुनावी जनसभा की। मध्य प्रदेश के मुरैना में भी आज उनकी रैली हुई। गृहमंत्री अमित शाह ने आज हैदराबाद के जहीराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
आज चीन ने अपने शेनझोउ-18 क्रू को अंतरिक्ष स्टेशन में लॉन्च किया। यह चीन का 32वां मानव मिशन है, जो 6 महीने अंतरिक्ष में रहेंगा। आज IPL के 17वें सीजन में आज हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मैच होगा। बीते दिन भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ। इसके लिए देश-दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
5 mins agoजंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
9 mins agoराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के मार्च का मामला
15 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
28 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines