दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के पहलगाम इलाके में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में जयपुर का पर्यटक जोड़ा घायल हो गया है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
कश्मीर घाटी में पर्यटन क्षेत्र में भारी वृद्धि देखी जा रही है और पिछले साल कश्मीर में पर्यटकों के आगमन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में 25 मई को मतदान होना है और अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में सुरक्षा पहले से ही अलर्ट पर है।
दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के पहलगाम इलाके में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में जयपुर का पर्यटक जोड़ा घायल हो गया है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
कश्मीर घाटी में पर्यटन क्षेत्र में भारी वृद्धि देखी जा रही है और पिछले साल कश्मीर में पर्यटकों के आगमन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में 25 मई को मतदान होना है और अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में सुरक्षा पहले से ही अलर्ट पर है।
कर्नाटक वीडियो स्कैंडल केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना की गिरफतारी के लिए अरेस्ट वारंट जारी करने की अनुमति मांगी थी। ऐसे में कोर्ट की परमिशन के बाद एसआईटी ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।
मैं अपने सभी शीर्ष नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। जिसे चाहो जेल में डाल दो… टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि भावनात्मक अत्याचार के बजाय आपको स्पष्ट सवालों के स्पष्ट जवाब देने चाहिए थे। आप बिभव कुमार को क्यों बचा रहे हैं? कब संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की? उन्होंने कहा कि विभव ने महिला सांसद के साथ बदसलूकी की। क्या वो सही था या 72 घंटे बाद आपने जो यू.टर्न लिया वो सही था? कौन सा संस्करण सही है? अरविन्द केजरीवाल आप क्यों डरे हुए हैं? आप चुप क्यों हैं? क्या विभव कुमार को आपका कोई राज पता है कि आप इस पर बोल नहीं पा रहे हैं और उन्हें बचा रहे हैं? आप औरत विरोधी पार्टी बन गई है।
दिल्ली में AAP सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे।
स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया है। दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार की 7 दिन की हिरासत मांगी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 5-10 पत्रकारों को 30-35 इंटरव्यू दिए। 2-3 बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने मुझे और पीएम मोदी को पत्र लिखकर बहस के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि लोकतंत्र में बहस होनी चाहिए। मैं नरेंद्र मोदी से बहस करने को तैयार हूं। वे जहां चाहे मुझसे बहस कर सकते हैं। क्या वो बहस करने आएंगे मेरे साथ? नहीं, वह नहीं कर सकते।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार पूर्व पीएस बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस मेडिकल के लिए अरुणा आसफ अली सरकारी हाॅस्पिटल लेकर पहुंची।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल जी और हेमंत सोरेन जी को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस नेताओं की भी एक सूची है। दिल्ली से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हमारी लड़ाई है संविधान बचाओ।
दिल्ली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा कोई वारिस नहीं है। 140 करोड़ देशवासी ही मेरे वारिस हैं।
दिल्ली में एक सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, कि यहां हो रहे विकास कार्यों के बीच, इंडी गठबंधन दिल्ली को बर्बाद करने में लगा हुआ है। वे दिल्ली के लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ये लोग भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर आए थे लेकिन आज वे करोड़ों रुपये के घोटालों के कारण जेल में हैं। कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने दिल्ली में शासन किया, लेकिन आज पार्टी की ऐसी हालत है कि वे यहां 4 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ सकते।
लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों के बीच गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। मैं विपक्ष से कहता हूं कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो सच्चाई के आधार पर करनी चाहिए। उनके पास उन मुद्दों की कमी है जिन पर वे चुनाव लड़ सकें। उनका कहना है कि अगर पीएम मोदी को 400 से ज्यादा सीटें मिलीं तो भारत का संविधान खतरे में पड़ जाएगा और इंदिरा गांधी तब प्रधान मंत्री थींं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब कृष्ण को इंतजार नहीं करवाएंगे। हम जल्द ही अयोध्या से मथुरा की ओर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता साफ कह चुकी है कि दिल्ली में वहीं राज करेगा जो रामभक्त होगा। उज्जवल निकम भी देशभक्त के तौर पर हमारे बीच में आए हैं।
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की एस्काॅर्ट गाड़ी बिजबेहरा के उरनहाॅल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया और इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग हाॅस्पिटल ले जाया गया फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की एस्काॅर्ट गाड़ी बिजबेहरा के उरनहाॅल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया और इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग हाॅस्पिटल ले जाया गया फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में अरेस्ट हुए अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। मामले की सुनवाई अनुज त्यागी के कोर्ट में हुई। वहीं बिभव कुमार की ओर से एन हरिहरन पेश हुए।
पालघर में एक रैली को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपने दुश्मन की पूजा नहीं करेंगे। अगर कोई हमारे लोगों को मारता है तो हम उनकी पूजा नहीं करेंगे बल्कि उन्हें जवाब देंगे जिसके वे हकदार हैं। पाकिस्तान के लिए कब्जे वाले कश्मीर को बचाना अब मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही छह महीने के अंदर पीओके भारत का हिस्सा बन जाएगा।
watch | Maharashtra: Addressing a public rally in Palghar, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “We will not worship our enemy. If someone kills our people we will not worship them but give them an answer that they deserve. It has become difficult for Pakistan to save… pic.twitter.com/ObVdbJmDaT
— ANI (@ANI) May 18, 2024
हरियाणा के अंबाला में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा का मतलब है हिम्मत, हरियाणा का मतलब है हौसला। इसीलिए, हरियाणा धाकड़ है। हरियाणा की तरह ही मोदी ने 10 साल तक धाकड़ तरीके से सरकार चलाई है। आज, जब आप अंबाला के आसमान में राफेल विमान देखते हैं, तो क्या आपको गर्व नहीं होता? मैं अगले 5 वर्षों के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम के तहत आने वाली अरिहंत सोसायटी में आज भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि बिल्डिंग में रहने वाले एक ब्लॉक को पूरी तरह खाली करा दिया गया। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
पंजाब के पटियाला में हादसे में 4 छात्रों की मौत होने की खबर है। एग्जाम खत्म हो गए थे और छात्र पार्टी से लौट रहे थे, तभी रात 2 बजे राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर उनकी तेज रफ्तार एसयूवी ने एक अन्य को टक्कर मार दी।