Live Updates
कूचबिहार के भजनपुर में तनाव, तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष को मारी गोली
बंगाल में एक बार फिर तनाव के हालात हैं। कूचबिहार के भजनपुर में बवाल सामने आया है। यहां तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष को गोली मारी गई है। आरोपी बीजेपी के वर्करों पर लगा है। अध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीजेपी ने भी अपने समर्थकों की पिटाई का आरोप लगाया है।
NDA की मीटिंग के बाद पीएम मोदी का ऐलान, 140 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे
एनडीए के घटक दलों की मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट अपलोड की। उन्होंने लिखा कि हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों से मुलाकात की है। हमारा गठबंधन देश की प्रगति को आगे लेकर जाएगा और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा। हम भारत के 140 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।
अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगा INDIA ब्लॉक, मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान
मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया है कि अभी इंडिया ब्लॉक सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि जो जनादेश विपक्ष को मिला है, वह भारत के संविधान की रक्षा के लिए है। इंडिया ब्लॉक की लड़ाई भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ जारी रहेगी। सही समय आने पर फैसला लेंगे। अभी उनकी कोशिश सरकार बनाने की नहीं है।
गुरुग्राम के खेड़की दौला में दीवार गिरी, मलबे में बच्चों समेत 6 लोग दबे
गुरुग्राम के खेड़की दौला में दीवार गिरने से 6 लोग घायल हो गए। हादसा थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 में घर बनाते समय हुआ। अचानक एक दीवार गिर गई। मलबे में दबने के कारण 6 लोग घायल हो गए। दो बच्चों, एक महिला और तीन पुरुषों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना देर शाम को हुई है।
हल्द्वानी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी पिकअप; 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड के हल्द्वानी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के ओखलकांडा क्षेत्र के पतलोट सड़क मार्ग पर एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण और खनस्यू पुलिस रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप हल्द्वानी से ओखलकांडा के पुटपुड़ी के लिए सवारी लेकर निकली थी। खन्स्यू और पतलोट के बीच हादसा हो गया। गाड़ी करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिरी है। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
भाजपा ने अपने सभी CM दिल्ली बुलाए, नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे PM
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली तलब किया है। 7 जून को सभी मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक भाजपा मुख्यालय में प्रस्तावित है। वहीं, टीडीपी ने आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को न्योता दिया है। आंध्र प्रदेश में 9 जून को चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
मोदी के तीसरी बार PM बनने पर सिर मुंडवाएंगे या नहीं? सोमनाथ भारती ने दिया जवाब
आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने मोदी प्रधानमंत्री बने तो सिर मुंडवा लूंगा वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। भारती ने कहा कि मोदी से उनको तकलीफ नहीं है। बल्कि मोदी ने अपने कार्यकाल में जो हुनर दिखाए हैं, उससे तकलीफ है। जनता ने उन्हें जनादेश नहीं दिया है। नैतिकता के आधार पर पीएम को इस्तीफा देकर जाना चाहिए। भारती ने कहा कि जहां तक सिर मुंडवाने की बात है, तो वे सनातनी हैं। घर में जब मृत्यु होती है, तब सिर मुंडवाया जाता है। अगर मोदी को जनादेश मिलता, तब वे मानते कि लोकतंत्र की हत्या हुई है।
जनादेश पीएम मोदी के खिलाफ: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि जनादेश पीएम मोदी के खिलाफ है। चुनाव सीधे तौर पर बीजेपी ने उनके नाम पर लड़ा। जनता ने बीजेपी को बहुमत नहीं दिया। यह मोदी की राजनीतिक और नैतिक हार है। इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी दल संविधान में विश्वास करते हैं।
7 जून को सरकार बनाने का दावा पेश करेगा NDA
पीएम मोदी को एनडीए संसदीय दल की बैठक में नेता चुन लिया गया है। सूत्रों से पता लगा है कि एनडीए के नेता 7 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
बुलंदशहर में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, जंगल में युवक ने किया रेप
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर इलाके में एक दलित महिला की 5 वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक मासूम को घर से उठाकर ले गया और जंगल में बने एक ट्यूबवेल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी को ग्रामीणों के सहयोग से मौके से पकड़ लिया। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
पीएम आवास पहुंचे नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू, एनडीए की बैठक शुरू
चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार पीएम मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पहुंच गए हैं। पवन कल्याण, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, प्रफुल्ल पटेल, जयंत चौधरी भी मोदी से मिलने पहुंचे हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी भी पहुंच गए हैं। सरकार गठन के लिए एनडीए के घटक दलों की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर शुरू हो गई है।
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद आज मोदी कैबिनेट ने अहम बैठक बुलाई। इसके बाद वे राष्ट्रपति भवन पहुंच गए। उन्होंने यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। आज BJP NDA की अहम बैठक भी होने वाली है।
बिना शर्त BJP NDA को समर्थन देंगी 10 पार्टिया
एनडीए को बहुमत मिलने के बाद तीसरी बाद केंद्र में सरकार बनाने की औपचारिक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एनडीए नेताओं की बैठक कुछ देर में पीएम आवास में शुरू होने वाली है। NDA की बैठक में जिस पार्टी के सांसद हैं, उनके अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में जेडीयू के नीतीश कुमार, टीडीपी के चंद्र बाबू नायडू,
एलजेपी (R) के चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, आजसू सुदेश महतो, जन सेना पवन कल्याण, शिवसेना (शिंदे) एकनाथ शिंदे, एनसीपी (अजीत), प्रफुल्ल पटेल शामिल होंगे। सूत्रों में मुताबिक, बैठक में एनडीए के सभी दल पीएम मोदी को अनकंडीशनल समर्थन पत्र देंगे। इस बैठक में कुछ एनडीए सहयोगियों के द्वारा उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिलने वाले मंत्री पद को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद आज मोदी कैबिनेट ने अहम बैठक बुलाई। इसके बाद वे राष्ट्रपति भवन पहुंच गए। इससे सियासी गलियारों में चर्चा गरमा गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी आज इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं चर्चा यह भी है कि मोदी बहुमत साबित करने के लिए राष्ट्रपति भवन गए हैं।
बता दें कि आज NDA BJP की अहम बैठक भी होने वाली है।
नवीन पटनायक ने इस्तीफा दिया
भुवनेश्वर विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल की अप्रत्याशित हार के बाद पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस्तीफा दे दिया है। भुवनेश्वर स्थित राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। नवीन का काफिला सुबह 11:30 बजे सुनसान नवीन निवास से राजभवन के लिए रवाना हुआ और 5 बार के मुख्यमंत्री 11:35 बजे राज्यपाल के आधिकारिक आवास पहुंचे।
नवीन पटनायक ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बीजू जनता दल को भाजपा के हाथों चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि भगवा पार्टी ओडिशा में 78 विधानसभा सीटें जीतकर सत्ता में आई, जो 74 के जादुई आंकड़े को पार कर गई। बीजद 51 विधानसभा सीटें हासिल करने में सफल रही, जबकि कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
तेजस्वी यादव का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल को सबसे ज्यादा वोट मिला है। बिहार में और वोटिंग परसेंट भी सबसे ज्यादा हम लोगों का है। सीट में भी हम लोग की बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार की तुलना में इस बार हम लोगों ने मुद्दे की बात थी। रोजगार की बात की थी। बिहार की जनता ने भाजपा की विभाजन वाली नीतियों, नफरत की राजनीति, उसकी तानाशाही के खिलाफ वोट किया।
देश की जनता ने संविधान बचाने के लिए लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया। आप देखिएगा कि मतदान का असर दिखा कि भाजपा मेजोरिटी से बहुत दूर रह गई है। भाजपा के पास खुद का बहुमत नहीं है और भाजपा के लोग डिपेंडेंट हो गए हैं। आज बिहार किंग मेकर बनकर उभर रहा है। हम तो यही चाहेंगे कि भाई सरकार जो भी आए, वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाया।
मायावती ने मतगणना के परिणामों पर प्रतिक्रिया दी
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज पिछले कई चुनाव में और इस बार भी लोकसभा आम चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व देने के बावजूद भी BSP को ठीक से नहीं समझ पा रहा है तो अब ऐसी स्थिति में आगे इनको काफी सोच समझ के ही चुनाव में पार्टी द्वारा मौका दिया जायेगा, ताकि आगे पार्टी को भविष्य में इस बार की तरह भयंकर नुकसान न हो।
पुणे हिट एंड रन मामले में 2 और अरेस्ट
पुणे क्राइम ब्रांच ने अष्पक मकानदार और अमर गायकवाड़ नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मुंबई से पुणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों पर घटना वाले दिन येरवडा पुलिस स्टेशन में पुलिस पर दबाव डालने और ससून अस्पताल में ब्लड सैंपल बदलने में मदद करने का आरोप है। आरोपी अष्पक मकानदार एनसीपी (Ajit Pawar) के विधायक सुनील टिंगरे का बेहद करीबी है।
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव जाएंगे दिल्ली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। सुबह 10:40 बजे विस्तारा की फ्लाइट UK-718 से दिल्ली जाएंगे। फ्लाइट में करीब डेढ़ घंटा तेजस्वी यादव-नीतीश कुमार साथ-साथ रहेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार दोनों मिलेंगे। सियासी गलियारों में सीएम नीतीश-तेजस्वी के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। सांसद मनोज झा के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। दिल्ली में NDA और INDIA गठबंधन की बैठक में दोनों शामिल होंगे।
दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी
दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। एयर कनाडा के प्लेन AC43 को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। फ्लाइट को रात 10:50 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन उसे आइसोलेशन बे में भेज दिया गया है। फ्लाइट को कैंसिल कर दिया और प्लेन का कोना-कोना खंगाला गया।
अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई
आज दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड पर रेगुलर जमानत मांगी है। इससे पहले उनकी याचिका पर एक जून को सुनवाई हुई थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी। इस बीच 2 जून को उन्होंने सरेंडर कर दिया और वे वापस तिहाड़ जेल गए हैं। केजरीवाल को गत 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने 2 जून तक के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए जमानत दी थी।
Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा और उसके नेतृत्व वाला NDA बहुमत के साथ चुनाव जीत चुका है। आज मोदी कैबिनेट को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू फेयरवेल डिनर देंगी। वहीं आज मोदी कैबिनेट की अहम मीटिंग भी होने वाली है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के चलते 9 जून तक राष्ट्रपति भवन आम लोगों के लिए बंद रहेगा। T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत का पहला मैच है और मुकाबला आयरलैंड से होगा। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
47 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
51 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
57 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines