Live Updates
आप सांसद संजय सिंह समेत 6 के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश
यूपी की सुलतानपुर कोर्ट ने 23 साल पुराने एक मामले में आप सांसद संजय सिंह समेत 6 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। ये मामला लखनऊ नाका के पास बिजली-पानी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन का है।
बदलापुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
बदलापुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। यहां लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने स्टेशन परिसर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है। जिसमें कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। वहीं, उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की है।
यूपीएससी ने लेटरल एंट्री भर्ती के विज्ञापन को लिया वापस
यूपीएससी ने 45 पदों के लिए निकले गए लेटरल एंट्री भर्ती के विज्ञापन को वापस ले लिया है। बता दे इससे पहले यूपीएससी ने अपने नोटिफिकेशन में केंद्र सरकार के अलग-अलग 24 मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के पदों पर लेटरल भर्ती के लिए टैलेंटेड और माोटिवेटेड भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन मांगे थे।
झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन का कहना है कि मैं किसी से नहीं मिला। मैं यहां (दिल्ली) कुछ निजी काम से आया था। भाजपा नेता से मिलना नहीं चाहता था। बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है?
दिल्ली में एक बार फिर से धमकी भरा मेल
दिल्ली में एक बार फिर से धमकी भरा मेल आया है। मेल में मॉल में बम रखे होने की धमकी दी गई है। मॉल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने जांच की, लेकिन अभी तक कुछ नहीं निकला है। मेल में कई मॉल्स के नाम लिखे हैं। हॉस्पिटल को भी बम से उड़ा देने धमकी भरा मेल मिला है।
जननायक जनता पार्टी के 4 विधायक थामेंगे भाजपा का दामन
जननायक जनता पार्टी के 4 विधायक भाजपा का दामन थामेंगे। भाजपा उम्मीदवार के राज्यसभा के नामांकन के बाद किसी भी समय भाजपा का दामन थाम सकते हैं। रामनिवास सूरजाखेड़ा, जोगीराम सिहाग, रामकुमार गौतम और अनूप धानक भाजपा जॉइन करेंगे। अनूप धानक और जोगीराम सिहाग पहले ही जननायक जनता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। रामकुमार गौतम और रामनिवास सूरजाखेड़ा कल नामांकन के बाद जननायक जनता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। चारों विधायक विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए नजर आ सकते हैं।
किरण चौधरी ने विधायक पद से इस्तीफा दिया
क्या किरण चौधरी को हरियाणा राज्यसभा भेजेगी बीजेपी? उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। वे हरियाणा की दिग्गज नेता हैं और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं, लेकिन आज उन्होंने विधायकी छोड़ दी। विधानसभा स्पीकर ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। किरण चौधरी के हरियाणा से भाजपा की टिकट पर राज्यसभा में भेजे जाने की अटकलें हैं।
कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुनवाई शुरू
सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस की सुनवाई शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई कर रही है। वारदात के बाद माहौल को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट को गत 17 अगस्त को एक याचिका देकर मामले में स्वत: संज्ञान लेने की अपील की गई थी। इसी याचिका पर संज्ञान लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही है।
पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर को आया हार्ट अटैक
पटना एयरपोर्ट पर आज एक पैसेंजर को हार्ट अटैक आ गया। आनन फ़ानन में एयरपोर्ट पर ही उसके इलाज की व्यवस्था की गई और अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पटना एयरपोर्ट पर डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल भेजा गया।
महाराष्ट्र में कांग्रेस के दो विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। विधायक जीशान सिद्दीकी और हिरामन खोसकर कांग्रेस छोड़ सकते हैं। दोनों ने आज सुबह अजीत पवार से मुलाकात की है और काफी लंबी चर्चा हुई है। जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी पहले ही एनसीपी अजित गुट ज्वॉइन कर चुके हैं। ऐसे में अब जीशान का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए झटका हो सकता है।
उदयपुर में चाकूबाजी में मारे गए छात्र का अंतिम संस्कार
राजस्थान के उदयपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। चाकूबाजी में घायल छात्र का आज सुबह अंतिम संस्कार किया गया। उसकी पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन अशोक नगर मोक्षधाम में हई। अंतिम संस्कार के समय मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक पर उसके मुस्लिम दोस्त ने हमला किया था।
दिल्ली में नर्सिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया
पूर्वी दिल्ली दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नर्सिंग की एक छात्रा ने अपने पीजी के अंदर ड्रिप में जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान निकिता (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मध्य प्रदेश में रहने वाले निकिता के परिवार को जानकारी दे दी है।
बुलंदशहर में पूर्व प्रधान व वर्तमान बीडीसी पक्ष में मारपीट और फायरिंग
बुलंदशहर में पूर्व प्रधान और वर्तमान बीडीसी पक्ष में मारपीट और फायरिंग हुई है। इसमें बीडीसी पक्ष के 2 लोगों को गोली लगी है। दोनों हायर मेडिकल सेंटर रेफर किए गए हैं। घटना के दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। पूर्व प्रधान रविन्द्र की ओर से लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की गई। सूचना पर एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व प्रधान को रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार किया है। अन्य 4 लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। मिठाई की दुकान लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
कोलकाता रेप-मर्डर केस की 'सुप्रीम' सुनवाई आज
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। कोलकाता पुलिस ने मृतका की पहचान उजागर करने के आरोप में एक कॉलेज स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। FAIMA (फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन) ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। अटकलें हैं कि आज आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा सकता है।
लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला
इजरायल ने गाजा में संघर्ष विराम का अमेरिका का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है, लेकिन हमास इसके लिए अभी राजी नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हमास से भी प्रस्ताव मानने की अपील की है। वहीं इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने ध्वस्त कर दिए हैं। बीती रात ठिकानों पर हमले होते रहे। इजरायल का कहना है कि अगर हिजबुल्लाह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो लेबनान का हाल भी गाजा की तरह होगा।
Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस की सुनवाई होगी। डॉक्टरों की हड़ताल के खिलाफ दर्ज याचिका पर भी सुनवाई हो सकती है। आरोपी के पॉलीग्राफी टेस्ट भी आज हो सकता है। दुनिया की बात करें तो लेबनान में एक बार फिर हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने हमला किया है। दूसरी ओर इजरायल ने गाजा में संघर्ष विराम का अमेरिका का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। हमास से भी प्रस्ताव स्वीकार करने की अपील की गई है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
नेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
52 mins agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
3 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
11 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
12 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
14 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
16 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
16 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines