Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पासपोर्ट को लेकर पति-पत्नी के लिए नया नियम, जानें क्या और कब से होगा लागू?

पासपोर्ट को लेकर एक नया नियम लागू हुआ है। अब पति-पत्नी को पासपोर्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए एक नया डॉक्यूमेंट देना होगा। अब तक लागू डॉक्यूमेंट को लेकर नया आदेश जारी हुआ है। आइए जानते हैं कि अब क्या नया नियम बना है?

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Apr 12, 2025 11:29
Indian passport

पासपोर्ट को लेकर एक नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट में पति या पत्नी का नाम बदलने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म कर दी है और Annexure-J का नियम लागू कर दिया है। इस नियम के अनुसार अब पति या पत्नी का नाम पासपोर्ट में बदलवाने के लिए एफिडेविट देना होगा।

पति-पत्नी जॉइंट फोटो के साथ एफिडेविट देकर नाम जुड़वा सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो पासपोर्ट में जीवनसाथी का नाम जुड़वाने के लिए अब मैरिज सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। जॉइंट फोटो और एफिडेविट देकर पासपोर्ट में पति या पत्नी का नाम जुड़ जाएगा। इस एफिडेविट पर पति-पत्नी दोनों के सिग्नेचर भी होंगे।

---विज्ञापन---

 

नहीं चाहिए होगा मैरिज सर्टिफिकेट

बता दें कि पहले पासपोर्ट में पति या पत्नी का नाम जुड़वाने के लिए लंबी प्रक्रिया फॉलो करनी पड़ती थी। मैरिज सर्टिफिकेट जमा कराना पड़ता था। प्रक्रिया पूरी होने तक नौकरी के लिए या फिर और किसी वजह से बाहर जाने के लिए पति-पत्नी को पासपोर्ट की जरूरत हो तो दिक्कत उठानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, अब Annexure-J का नियम लागू होगा। जिस पर पति-पत्नी अपनी शादी की फोटो और जॉइंट फोटो अपलोड करेंगे। फॉर्म भरेंगे, जिस पर दोनों के जॉइंट सिग्नेचर होंगे। आवश्यक जानकारियां देनी होंगी। इस सभी के साथ बने डॉक्यूमेंट को ही मैरिज सर्टिफिकेट माना जाएगा, जिससे पति-पत्नी का नाम पासपोर्ट में जुड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी; 2025 में इन 4 राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत!

पासपोर्ट बनवाने की फीस और प्रोसेस

पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 से 2000 रुपये फीस लगती है। तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए अतिरिक्त फीस देनी पड़ेगी। पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। https://portal2.passportindia.gov.in वेबसाइट पर लॉगइन करें।

न्यू यूजर पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंचें। रजिस्ट्रेशन होते ही Passport Seva की वेबसाइट पर जाएं। पासपोर्ट जिस शहर में बनवाना है, उसका ऑफिस सेलेक्ट करें। जरूरी जानकारियां भरें और Register पर क्लिक करें।

First published on: Apr 12, 2025 11:17 AM

संबंधित खबरें