हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली BJP हेडक्वार्टर में नए बॉस नितिन नबीन का भव्य स्वागत, जेपी नड्डा ने सौंपा कार्यभार; अमित शाह भी मौजूद

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री बनने वाले नितिन नबीन को भी पता नहीं था कि बीजेपी आलाकमान ने उनके लिए क्या सोच रखा है. रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नबीन का दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वॉटर में जोरदार स्वागत हुआ है.

विज्ञापन

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री बनने वाले नितिन नबीन को भी पता नहीं था कि बीजेपी आलाकमान ने उनके लिए क्या सोच रखा है. रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नबीन का दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वॉटर में जोरदार स्वागत हुआ है. नितिन नबीन को भी इस बात की खबर अचानक लगी कि उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कमान मिलने से नितिन नबीन के समर्थकों में भी भारी उत्साह है. बीते रविवार बिहार के बीजेपी कार्यालय में भी नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया.

बीजेपी हेडक्वॉटर में नितिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली पहुंचते हुए सोमवार सुबह दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता सीधे बीजेपी हेडक्वॉटर पहुंचे. नितिन के स्वागत के लिए खुद गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे थे. नितिन नबीन से पहले जेपी नड्डा ही बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष थे, जिसकी जिम्मेदारी अब उन्होंने बिहार के युवा नेता के हाथों में सौंप दी है. जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को कार्यभार सौंपते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नबीन को बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई दी.

यह भी पढ़ें: दम घोट रही दिल्ली की हवा, सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी; कहा- ‘घर के अंदर रहें’

विज्ञापन

PM मोदी ने भी दी बधाई

नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं, उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई देते हुए नितिन नबीन की काबिलियत पर भरोसा जताया. नितिन नबीन को नियुक्ति पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘नितिन नबीन जी युवा और कर्मठ नेता हैं, जिनका बिहार में मंत्री के रूप में कार्यकाल प्रभावशाली रहा है. विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola