नेमोम विधानसभा सीट पर चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. सभी राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव चंद्रशेखर ने जीत हासिल की है. राजीव चंद्रशेखर को कुल 57192 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के वी सिवाकुट्टी रहे जिन्हें 52214 वोट मिले. राजीव चंद्रशेखर ने 4978 वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की है.
Nemom Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 मई को आ रहे हैं. केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुआ था जिसके नतीजे आज आ रहे हैं. केरल की नेमोम सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के बीच कड़ा मुकाबला है. वोटों की गिनती के साथ साफ होगा कि, नेमोम सीट पर कौन जीत हासिल करेगा.
नेमोम विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Nemom Assembly Candidates)
केरल की नेमोम सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के वी सिवाकुट्टी और बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर के बीच मुकाबला है. इस सीट पर के.एस. सबरीनाधन कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. इन तीनों बड़े नेता के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं.
विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (Vidhan Sabha Chunav Result 2026)
नेमोम विधानसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इस सीट पर मुकाबला कड़ा और दिलचस्प रहने वाला है. बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर नेमोम विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है.
साल 2021 में चुनाव के नतीजे
साल 2021 के चुनावी नतीजों की बात करें तो केरल की नेमोम सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के वी सिवाकुट्टी ने जीत हासिल की थी. वी सिवाकुट्टी ने 55837 वोट हासिल किये थे. दूसरे नंबर पर बीजेपी के कुम्मनम राजशेखरन थे. कुम्मनम राजशेखरन को कुल 51888 वोट मिले थे. वी सिवाकुट्टी ने 3949 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.
केरल की नेमोम विधानसभा सीट पर भाजपा के राजीव चंद्रशेखर 4165 वोटों से आगे हैं.
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में UDF की जीत का जश्न मनाया. नेताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया.
#watch तिरुवनंतपुरम: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रारंभिक रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में UDF की जीत का जश्न मनाया। pic.twitter.com/wHfAWFrL57
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. शुरुआती रुझान आने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं. केरल के लोगों ने समझा की बदलाव का समय है. यह एक बड़ा संकेत है और अच्छी शुरुआत है. केरल के विकास के लिए काम होगा.
#watch तिरुवनंतपुरम(केरल): कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल चुनाव के शुरुआती रुझानों पर कहा, "केरल के मतदाताओं ने समझा है कि बदलाव का समय है। कई बड़े नेता भी शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। यह बड़ा संकेत है। अभी के लिए यह अच्छी शुरुआत है। सरकार बदलने वाली है। केरल के विकास के… pic.twitter.com/dLJICgh0wi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
केरल की नेमोम विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर बढ़त बनाए हुए हैं. राजीव चंद्रशेखर को अब तक 6604 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के वी सिवाकुट्टी हैं. उन्हें 5397 वोट मिले हैं. कांग्रेस के नेता के.एस. सबरीनाधन 4096 वोटो के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
आज विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आ रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. अब कुछ ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे. केरल की नेमोम विधानसभा सीट पर कौन जीत हासिल करेगा इसका फैसला आ हो जाएगा.
केरल की विधानसभा सीट नेमोम पर कौन जीत हासिल करेगा इसका फैसला आज वोटों की गिनती के साथ हो जाएगा. वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू होने वाली है.










