Video: श्रीनगर में देवदूत बनी भारतीय सेना, गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट कर निकाला
Edited By Amit Kasana

महिला को ले जाते जवान
Edited By Amit Kasana

महिला को ले जाते जवान
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में एक गर्भवती महिला को भारतीय सेना ने रविवार को एयरलिफ्ट कर निकाला है। दरअसल, पिछले 7 दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण एनएच 701 बंद है। ऐसे में आसपास इलाके में जनजीवन प्रभावित है।
#WATCH | J&K: Indian Army assists in air evacuation of a pregnant woman in critical condition in Srinagar. This was done as the only axis leading to better medical facilities at Srinagar via NH 701 was cut off due to incessant snowfall since the last 7 days: PRO Defence, Srinagar pic.twitter.com/nwuhIcKjzv
— ANI (@ANI) January 15, 2023
रविवार को गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने की सूचना सेना को मिली। सेना तुरंत हरकत में आई और उसे सेना के हैलीकॉप्टर में तुरंत एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बुनियार में एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला गया था।
सेना के डैगर डिवीजन के कर्मियों ने बुनियार तहसील के सुदूर सुमवाली गांव की महिला गुलशन बेगम की मदद करते हुए उसे तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) केंद्र पहुंचाया था। यह केंद्र गांव से करीब 20 किमी दूर है। श्री नगर में भारी बर्फबारी हुई। पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: