---विज्ञापन---

देश angle-right

रातोंरात स्टार बनीं जर्मन सिंगर कैसेंड्रा कौन? पीएम मोदी भी जिसके मुरीद, मुलाकात की और सुना रामभजन

PM Modi met German signer Cassandra Mae Spittmann: जर्मन सिंगर कैसेंड्रा मई स्पिटमैन को तीन साल की उम्र से ड्रम बचाने का शौक है। उन्हें जन्म से ही दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जिससे वह देख नहीं पाती हैं। उन्होंने संगीत की शिक्षा ली है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले 'राम आएंगे' भजन गाकर वह इंटरनेट पर चर्चा में आई थीं। पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भी उनकी चर्चा की थी।

---विज्ञापन---

PM Modi met German signer Cassandra Mae Spittmann: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा मई स्पिटमैन से मुलाकात की। इस दौरान कैसेंड्रा ने पीएम को भजन गाकर सुनाए। दोनों के बीच की इस मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैसेंड्रा ‘राम भजन’ गाती सुनाई पड़ रही हैं, वहीं, पीएम टेबल पर हाथ से ताल देते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गया था ‘राम आएंगे’ 

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ‘राम आएंगे’ गाकर जर्मन सिंगर कैसेंड्रा मई स्पिटमैन इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। फिलहाल पीएम केरल यात्रा पर हैं, जहां पल्लदम में उनकी सिंगर से मुलाकात हुई। इससे पहले पीएम ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कैसेंड्रा का जिक्र किया था। उन्होंने सिंगर की भारतीय भाषाओं की जानकार होने और भारतीय भजनों को गाने पर उनकी सराहना की थी। सिंगर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

---विज्ञापन---

बचपन से ही आंखों की रोशनी नहीं 

कैसेंड्रा मई स्पिटमैन का जन्म 10 मई 2022 को जर्मनी के Duisburg शहर में हुआ था। बचपन से ही उनके आंखों की रोशनी नहीं है। उनके पिता का नाम माइकल स्पिटमैन है, माइकल पेशे से म्यूजिक टीचर हैं। कैसेंड्रा के मां का नाम सबाइन स्पिटमैन और वह पेशे से नर्स हैं। परिवार में उनका एक छोटा भाई लुकास है जो संगीतकार है। कैसेंड्रा ने भी संगीता की शिक्षा ली है।

---विज्ञापन---

तीन साल में ड्रम बजाना सीखा 

परिजनों के अनुसार कैसेंड्रा को जन्म से ही आनुवंशिक बीमारी है, जिससे वह देख नहीं पाती। उनका कहना था कि उसे तीन साल की उम्र से ड्रम बजाने का शौक है। कैसेंड्रा को तबला, cajon समेत अन्य कई वाद्य यंत्र बजाने आते हैं। कैसेंड्रा ने अपनी पढ़ाई फोकवांग यूनिवर्सिटी से की है।

First published on: Feb 27, 2024 08:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola