Nagpur 9 Year Girl Rape Case: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक अंजान शख्स ने 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है। आरोपी ने बहन के सामने 9 साल की मासूम का रेप किया और बहन को 20 रुपये देकर चुप रहने की धमकी दे डाली। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है।
घर में जबरन घुसा आरोपी
यह घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता के माता-पिता पेशे से मजदूर हैं। इसलिए उनकी दोनों बच्चियां घर में अकेले रहती थीं। पीड़िता की उम्र 9 साल है और उसकी छोटी बहन 5 साल की है। रविवार की शाम एक अंजान शख्स उनके घर आया और बच्चियों से उनके माता-पिता के बारे में पूछा। बच्चियों ने बताया कि वो घर पर नहीं हैं। ऐसे में आरोपी जबरदस्ती घर में घुस गया और 9 साल की पीड़िता का बलात्कार करने लगा।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने के लिए ‘मरने’ को भी तैयार लोग, यूपी के कासगंज में आया चौंकाने वाला मामला
20 रुपये के साथ दी चुप रहने की धमकी
पीड़िता की छोटी बहन अपनी आंखों से यह सब होते हुए देख रही थी। खबरों की मानें तो आरोपी ने रेप के बाद आरोपी ने उसकी छोटी बहन को 20 रुपये थमाए और किसी के सामने मुंह न खोलने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। शाम को माता-पिता घर आए तो बड़ी बेटी की बेसुध हालत में मिली और छोटी बेटी ने उन्हें पूरी कहानी सुना डाली।
पुलिस ने करवाया मेडिकल टेस्ट
माता-पिता पीड़िता को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पीड़िता को अस्पताल भेजा, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह रहा था। पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि दोनों बच्चियां आरोपी को नहीं जानती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी मराठी बोल रहा था और उसके माथे पर टीका था। इसके अलावा पुलिस को आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं है।
पुलिस को करीबी पर शक
पुलिस को शक है कि किसी जान-पहचान के शख्स ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पीड़िता के परिवार का करीबी या पड़ोसी हो सकता है। उसे पता था कि इस समय बच्चियां घर में अकेली रहती हैं। उसी समय आरोपी ने 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Reel के लिए कफन ओढ़कर हाईवे पर लेटा युवक, फेमस होने के लिए किया मरने का नाटक
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
47 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines