Assam Crime News: असम में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का एक आरोपी शनिवार अलसुबह पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। अब उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धींग में एक तालाब में छलांग लगा दी। जिससे उसकी जान चली गई। आरोपी बोरभेटी गांव का रहने वाला था। वारदात के बाद ग्रामीण गुस्से में हैं। उन्होंने आरोपी के जनाजे में शामिल होने से इन्कार कर दिया है। वहीं, लोगों ने उसे गांव के कब्रिस्तान में दफनाने की अनुमति नहीं दी है।
क्राइम सीन दोहराने गई थी पुलिस
नगांव के एसपी स्वप्निल डेका ने मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को क्राइम सीन दोहराने के लिए स्पॉट पर ले गई थी। आरोपी ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह हथकड़ी समेत फरार हो गया। उसने पुलिस से बचने के लिए वहां एक तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ को सूचित कर बुलाया। जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। दो घंटे बाद आरोपी का शव तालाब से बाहर निकाला गया। जो पुलिसकर्मी घायल हुआ है, उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गुरुवार रात को एक छात्रा साइकिल पर ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था।
यह भी पढ़ें:चाकू गर्म कर जलाए प्राइवेट पार्ट, सौतेली मां ने पार की जुल्मों की हद; पिता की छुट्टी से खुला ये डरावना राज
आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया और बेहोश होने पर सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। जिसके बाद 10वीं की छात्रा को ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। इसी बीच ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बैठक की। जिसमें तीन फैसले लिए गए। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि वे न तो आरोपी के जनाजे में शामिल होंगे। न ही उसे गांव के कब्रिस्तान में दफनाने देंगे। उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है। इस युवक ने पूरे गांव को शर्मसार किया है। वारदात के विरोध में ग्रामीणों ने एक मार्च भी निकाला है।
DGP को मौके पर जाने के आदेश
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। असम बंगाल से अलग तरीके से ऐसे मामलों से निपटता है। जघन्य अपराध करने वाले एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। पुलिस महानिदेशक को मौके पर जाकर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक आरोपी हिरासत में है। एक की तलाश पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें:लव मैरिज की खौफनाक सजा, पिता ने इकलौती बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने जताई ये आशंका
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines