चाकू गर्म कर जलाए प्राइवेट पार्ट, सौतेली मां ने पार की जुल्मों की हद; पिता की छुट्टी से खुला ये डरावना राज

Mumbai Crime News: मुंबई में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया है। महिला ने जो किया, उससे जानकर एक बार तो पुलिस भी दंग रह गई। महिला को उसके पति की शिकायत पर अरेस्ट किया गया है। आखिर मामला क्या है? इसके बारे में जानते हैं।

mumbai crime news

Vasai Childrens Torture Case: मुंबई के वसई इलाके में एक 27 साल की महिला ने दो नाबालिग बेटों पर जमकर कहर ढहाया। घरेलू कामों को लेकर महिला ने दोनों बच्चों के प्राइवेट पार्ट तक चाकू गर्म कर जला डाले। पिता ने बच्चों को उदास देखा तो सौतेली मां की करतूतों का खुलासा हुआ। शरीर पर चोटों के निशान देख पिता ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने कुछ दिन पहले इस महिला से दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद सौतेली मां ने उन पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। बच्चों की उम्र 7 और 8 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पहली शादी से उसे दो बच्चे हैं। जो उसके साथ रह रहे हैं। उसका पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद दूसरी महिला से अरेंज मैरिज की थी। महिला को बच्चों के बारे में पहले से पता था। पिता कूरियर का काम करता है। जिसके कारण अक्सर घर से बाहर रहता है। उसे लगता था कि दूसरी पत्नी बच्चों का अच्छे से ख्याल रखेगी। इस दौरान उसने काम से छुट्टी ले ली और घर पर रहने लगा। लेकिन बच्चों का व्यवहार काफी बदला नजर आया।

बच्चों से जुल्म की हद पार, धुलवाती थी कपड़े

उसने बच्चों से बातचीत की, तब सारा मामला सामने आ गया। महिला कई महीनों से उनसे हैवानियत कर रही थी। बच्चों के प्राइवेट पार्ट पर जलाए जाने के निशान मिले हैं। बच्चों को बेरहमी से पीटा जाता था। दोनों बच्चों से महिला घर में झाड़ू-पोंछा करवाती थी। कपड़े से लेकर मासूमों से बर्तन धुलवाए जाते थे। जिसका उसे नहीं पता था। बच्चे मना करते तो वह उनसे हैवानियत करती थी। मुंबई पुलिस ने किशोर न्याय और बीएनएस अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ