Monsoon Update : दिल्ली और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। अधिकतम तापमान 50 से 51 डिग्री के बीच पहुंच गया है। दिन के साथ साथ रात में भी लोगों को पसीने छूट रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अरब सागर में एक बार फिर चक्रवात की स्थिति बन रही है, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी और बादल बरसेंगे। आइए जानते हैं कि आईएमडी का ताजा अपडेट क्या है?
अरब सागर में चक्रवाती तूफान की स्थिति उत्पन्न होने से उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है। अरब सागर से 30 मई से ठंडी-ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दो-तीन दिनों में दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश हो सकती है। इससे कुछ दिनों तक 4-5 डिग्री सेल्सियस डिग्री तक पारा गिरा रहेगा।
यह भी पढ़ें : देश में La Nina मचाएगा तबाही! मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट
इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे तो एक जून से बारिश होती है, लेकिन इस बार एक-दो दिन पहले ही मानसून पहुंच जाएगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 29 मई और 1 जून को जमकर बादल बरसेंगे।
यह भी पढ़ें : हाय रे गर्मी! राजस्थान-हरियाणा में 51 दिल्ली में 50 डिग्री पारा, भट्टी बनी धरती, जानें कब मिलेगी लू से राहत?
चक्रवाती तूफान का असर
आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल में जमकर तबाही मचाई थी। इस दौरान पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चली थीं और जमकर बारिश हुई थी। पश्चिम बंगाल में 6 और बांग्लादेश में 10 लोगों की जान चली गई थी। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए थे। साथ ही कोलकाता एयरपोर्ट पर 21 घंटे के लिए हवाई सेवाएं बंद थीं।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
8 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
10 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
10 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
14 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
14 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
16 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
16 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
16 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
17 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines