Watch Video: आंधी-तूफान की तरह कांग्रेस के मंत्री पर नोटों की बारिश, कैश पैरों में रखकर बैठे दिखे

Minister Cash Showering Video: कांग्रेस के मंत्री पर नोटों की बारिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके लोग काफी मजे ले रहे हैं, आप भी देखिए…

Minister Cash Showering Video

Minister Cash Showering

Congress Minister Cash Showering Video Viral: शादी समारोह में कांग्रेस के मंत्री जी मेहमान बने। उनकी शान में कव्वाली प्रोग्राम हुआ। लोगों ने मंत्री और कव्वाल पर जमकर नोटों की बारिश की। समारोह स्थल पर स्विमिंग पूल में पानी की जगह नोट दिखे। वहीं मंत्री जी को भी ऐसा मजा आया कि वे कैश पैरों के ऊपर रखकर बैठे रहे। लोगों ने इस मौके का वीडियो बनाया जो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को देखकर जहां यूजर्स ने मंत्री जी को आड़े हाथों लिया, वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा। वीडियो 3 दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।<

विज्ञापन

>

विज्ञापन

मंत्री के पैरों में दिखाई दिए नोट, लोग खाते-पीते दिखाई दिए

वीडियो में जो मंत्री जी दिखाई दे रहे हैं, वे कनार्टक सरकार के मंत्री शिवानंद पाटिल हैं। मंत्री महोदय चेयर पर बैठे हैं। कव्वाली गई जा रही है। उनके आस-पास काफी लोग मौजूद हैं। कुछ लोग खा-पी रहे हैं। कुछ लोग हवा में नोट उड़ा रहे हैं। मंत्री के पैरों के पास नोट ही नोट पड़े हैं। उनके पैरों के ऊपर नोट पड़े है। फर्श पर नोट बिखरे हुए हैं और शिवानंद पाटिल खुश हो रहे हैं। लोगों से बातचीत कर रहे हैं। मंत्री जी से जब इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो गन्ना विकास मंत्री शिवानंद पाटिल बोले कि हां वीडियो में मैं ही हूं। 15 अक्टूबर को हैदराबाद में कांग्रेस नेता अयाज खान के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गया था।

<

विज्ञापन

>

वीडियो देख BJP भड़की, जनता के पैसों का दुरुपयोग बताया

कांग्रेस के मंत्री पर नोटों की बारिश का वीडियो देखकर भाजपा भड़क गई। भाजपा ने कांग्रेस और शिवानंद पाटिल को आड़े हाथों लेते हुए वीडियो को शमर्नाक बताया और तेलंगाना पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अपने X अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कि लोकतंत्र में कांग्रेस पार्टी और उसके मंत्री अपनी काली कमाई से देश के लोकतंत्र को प्रदूषित करने का काम कर रहे हैं। जब भ्रष्टाचारी मंत्री शिवानंद पाटिल से पूछा गया कि क्या वीडियो में आप ही हैं? तो उन्होंने स्वीकारा कि मैं ही हूं। इससे यह साबित होता है कि कर्नाटक के मंत्री जनता की कमाई लूट कर हैदराबाद जाते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस और उसके मंत्रियों को वसूली का धंधा करने वाला बताया

गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस के DNA में जनता की सेवा करना तो है नहीं। तेलंगाना में चुनाव हैं,तो कर्नाटक के मंत्री हैदराबाद में क्या कर रहे हैं? क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे इन मंत्रियों से इत्तेफाक रखते हैं? राहुल गांधी और सोनिया गांधी भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर हैं। क्या यही वजह है कि गांधी परिवार का भ्रष्टाचारी DNA कांग्रेस के नेताओं में उबाल मार रहा है। कर्नाटक भाजपा ने भी अपने X अकाउंट पर पर वीडियो पोस्ट किया और कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्री वसूली करने के धंधे में लगे हैं। जनता से लूटे गए पैसों से मंत्री किस तरह मौज कर रहे हैं, इसका जीवंत उदाहरण शिवानंद पाटिल ने दिया है।

विज्ञापन

मंत्री पाटिल, मुख्यमंत्री और एक अन्य मंत्री की प्रतिक्रिया

वहीं इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन वह इस बारे में वह मंत्री पाटिल से पूछताछ करेंगे। वहीं राज्य के कृषि मंत्री चेलुवरायस्वामी ने कहा कि रियलिटी में क्या हुआ है, यह जाने बिना टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। वहीं विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता शिवानंद पाटिल ने भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बस शादी में शामिल होने गया था, मैंने वहां कोई पैसा नहीं फेंका। बता दें कि शिवानंद पाटिल ने सितंबर 2023 में किसानों की आत्महत्या को लेकर बयान से भी विवादों में आए थे। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरा इरादा भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ