---विज्ञापन---

देश angle-right

Watch Video: आंधी की तरह आई कार 5 लड़कियों को कुचलती हुई चली गई, एक की मौत

Watch Video Speeding Car Crushes 5 Girls in Mangaluru: हादसे के बाद आरोपी कार को एक शोरूम के सामने खड़ी करके अपने घर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।

---विज्ञापन---

Watch Video Speeding Car Crushes 5 Girls in Mangaluru: कर्नाटक के मैंगलोर शहर के एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक एक्सीडेंट का है। फुटपाथ पर जा रही पांच लड़कियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला और चालक कार को लेकर भाग गया। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। बाकियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फुटपाथ पर पैदल जा रही थीं लड़कियां

जानकारी के मुताबिक ये घटना बुधवार शाम 4 बजे लेडीहिल इलाके के पास की है। करीब पांचों लड़कियां मैंगलोर सिटी कॉरपोरेशन स्विमिंग पूल के पास फुटपाथ पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार ने पांचों को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी चालक कार को लेकर भाग निकला। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया है।

---विज्ञापन---

ताश के पत्तों की बिखर गई लड़कियां

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार से टक्कर के बाद लड़कियां ताश के पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने महिलाओं की मदद की। बताया गया है कि हादसे में मरने वाली एक लड़की की पहचान रूपाश्री (23) के रूप में हुई है। जबकि चार घायलों में तीन नाबालिग हैं। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस की जांच में आरोपी कार चालक की पहचान कमलेश बलदेव के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

स्थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घटनास्थल से भागने के बाद कमलेश बलदेव ने अपनी कार एक कार शोरूम के सामने खड़ी की और अपने घर चला गया। पुलिस ने बलदेव के खिलाफ धारा 279 (तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने, चोट पहुंचाना), 338 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) और लापरवाही से मौत की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Oct 19, 2023 07:44 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola