तमिलनाडु की सरकार में सत्ता में हिस्सेदारी की मांग जोर पकड़ती जा रही है और इसको लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और राज्य के नेताओं के बीच अहम बैठक होने जा रही है. यह बैठक 17 तारीख को शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन, दिल्ली में होगी.
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में तमिलनाडु कांग्रेस की ओर से पावर शेयरिंग एग्रीमेंट की मांग कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखी जाएगी. नेताओं की मांग है कि राज्य सरकार में कांग्रेस को न्यूनतम 6 मंत्री पद दिए जाएं.
इस बड़ी मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष प्रभारी गिरीश, सांसद मानिक टैगोर समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि पार्टी को तमिलनाडु में मौजूदा सीट शेयरिंग से अलग सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, ‘लोकसभा में कांग्रेस लगभग 25 फीसदी सीटों पर चुनाव लड़ती है (40 में से 10 सीटें), जबकि विधानसभा में सिर्फ करीब 10 फीसदी सीटें (234 में से 25) मिलती हैं. इस असंतुलन को ठीक किया जाना जरूरी है.’
पार्टी अब 2021 में मिली 25 विधानसभा सीटों के मुकाबले 35 से 40 सीटों की मांग पर अड़ी है और डीएमके से इस बारे में अपने फैसले को सुनाने पर आतुर है. ऐसे में खड़गे राहुल से होने वाली इस मुलाकात के काफी मायने है.
इसी बीच, अभिनेता से राजनीति में आए विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के उभार के बाद कांग्रेस के भीतर राजनीतिक समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कई नेता जमीनी सर्वे और विजय की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टीवीके के साथ संभावित गठबंधन की पैरवी कर रहे हैं.
हालांकि, दूसरी ओर डीएमके ने गठबंधन सरकार को लेकर सख्त रुख अपनाया है. तमिलनाडु सरकार में कैबिनेट मंत्री पेरियासामी ने साफ कहा है कि राज्य में “कोई भी गठबंधन सरकार नहीं बनेगी.” सरकार में भागीदारी के हक में स्टालिन बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेता मोल भाव के मूड में हैं और अलकमान से हरी झंडी चाहते हैं.
संबंधित खबरें
टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं... CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल का निशाना
1 hr agoहाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 hr agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
3 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
5 hrs agoLIVE: 'जब तक CEC इस्तीफा नहीं देगा, आंदोलन जारी रहेंगे', बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
14 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines