10 शादियां...10 पति...सभी पर रेप के इल्जाम, जानें हाईकोर्ट क्यों भड़का?

Karnataka Fraud Case: एक महिला ने अपने 10 पतियों पर रेप के आरोप लगाए हैं। साल 2011 से महिला झूठे केस दर्ज करा रही है और लोगों को परेशान कर रही है। 10वां मामला सामने आने के बाद तो जज भी भड़क गए और उन्होंने पुलिस को कड़े निर्देश दिए।

murder case
विज्ञापन

Unique Marriage Fraud Case in High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट में अजीबोगरीब केस पहुंचा है, जिसके बारे में जानकर जज का भी माथा खराब हो गया। वे भड़क गए और उन्होंने महिला पर सवाल उठाते हुए पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक (DG-IGP) को एक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वे केस में आरोपी महिला के बारे में प्रदेश के सभी थानों को सूचित करें। उन्हें उस महिला से संबंधित शिकायत पर तुंरत एक्शन लेने को कहें। साथ ही महिला द्वारा युवक के खिलाफ दर्ज कराए गए रेप केस को भी खारिज कर दिया। मामला जानना चाहेंगे क्या है? एक महिला ने 10 मर्दों को अपने जाल में फंसाकर 10 शादियां की और सभी 10 पतियों पर रेप के आरोप लगा दिए। इतना ही नहीं पुलिस को शिकायत देकर उन्हें और उनके परिजनों को कोर्ट में घसीट दिया।

यह भी पढ़ें:क्या सिलेंडर-पत्थर से वाकई पलट सकती है ट्रेन? आखिर क्या कहता साइंस

विज्ञापन

2011 से अब तक 10 केस करा चुकी महिला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने केस की सुनवाई की। एक महिला ने कर्नाटक के हासन जिला के सकलेशपुर शहर में रहने वाले कॉफी बागान के मालिक पीके विवेक पर रेप केस दर्ज कराया है। उसे और उसके परिवार को कोर्ट में घसीटा है। वहीं विवेक और उसके परिवार ने बताया कि वह महिला धोखेबाज है और विवेक महिला का 10वां शिकार है। उसे और उसके परिवार को मामले में जबरन पंसाया गया है। वहीं पुलिस की तरफ से न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना का बताया गया कि साल 2011 से महिला दुष्कर्म, क्रूरता, धमकी, धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए अलग-अलग व्यक्तियों पर 10 शिकायतें दर्ज करा चुकी है। सभी 10 आरोपियों से उसने शादी करने की बात भी की है। ज्यादातर केस बेंगलुरु के पुलिस स्टेशनों में दर्ज हुए। चिक्काबल्लापुर और मुंबई में एक-एक केस दर्ज है।

विज्ञापन

कर्नाटक का विवेक बना महिला का 10वां शिकार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोडागु जिले के कुशालनगर में रहने वाले विवेक ने हाईकोर्ट को बताया कि उसकी मुलाकात दीपिका से 28 अगस्त 2022 को हुई थी। दोनों मैसूर के होटल ललित महल पैलेस में एक बिजनेस मीटिंग में मिले थे। 8 सितंबर 2022 को उसके पास नोटिस आया, जिससे उसे यह पता चला कि दीपिका ने उसके खिलाफ रेप केस दर्ज कराया है। कुशालनगर पुलिस ने उसे मामला सुलझाने के लिए बुलाया है। 19 सितंबर 2022 को पुलिस को दी गई एक अन्य शिकायत में उसने दावा किया कि विवेक ने उससे शादी की थी, लेकिन शादी करते ही उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। फिर घर से बाहर निकालकर उसे छोड़ दिया। यही मामला हाईकोर्ट पहुंचा और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को महिला का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला।

विज्ञापन

जज ने महिला पर झूठे केस कराने के आरोप लगाए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जज ने केस की सुनवाई करते हुए कहा कि विवेक के खिलाफ दर्ज केस खारिज किया जाता है। पहले भी 3 मामलों में ट्रायल कोर्ट पीड़ितों को बरी कर चुकी है। पीड़ितों ने दीपिका के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता खुद सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं होती। इससे साबित होता है कि उसने पीड़ितों पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज कराए है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर IPC की धारा 376 के तहत रेप केस दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस महिला ने हनीट्रैप जैसे घटनाक्रमों को भी पछाड़ दिया। महिला का इरादा स्पष्ट है कि लोगों को परेशान किया जाए और उनसे पैसा वसूला जाए। शिकायतकर्ता लगातार झूठे केस दर्ज करवा रही है। उसे रोकना जरूरी है, इसलिए पुलिस एक्शन ले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ