Navjot Sidhu करेंगे राजनीति में वापसी? लेटेस्ट वीडियो ने मचाई देश की सियासत में खलबली

Navjot Sidhu Latest Update: नवजोत सिद्धू के राजनीति में वापसी करने की अटकलें हैं। उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने सियासत में खलबली मचा रखी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू राजनीति में वापस आ रहे हैं, जिसका कांग्रेस को बड़ा फायदा हो सकता है।

Navjot Sidhu

Navjot Sidhu

Navjot Sidhu Video Returning Back to Politics: नवजोत सिद्धू किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। क्रिकेट, कमेंट्री की फील्ड में उनका कोई मुकाबला नहीं, वहीं राजनीति में इनकी आज भी तूती बोलती है। हालांकि पिछले कुछ समय से नवजोत सिद्धू राजनीति में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने राजनीति छोड़ दी है। वे एक बार फिर राजनीति में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसा अंदेशा उनके ताजा वीडियोज से हुआ है।

विज्ञापन

उन्होंने पिछले दिनों में अपने X हैंडल पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनकी बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे राजनीति में वापसी की तैयारी रहे हैं। अगर सिद्धू वापसी करते हैं तो एक बार फिर देश और पंजाब की सियासत गरमा सकती है। कांग्रेस को उनकी वापसी से बड़ा फायदा हो सकता है। सिद्धू ने 3 दिन में 2 स्पेशल वीडियो भी शेयर किए हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं नवजोत सिद्धू के वीडियोज…

विज्ञापन

पत्नी के कारण भी राजनीति से ब्रेक पर थे सिद्धू

बता दें कि नवजोत सिद्धू के राजनीति से ब्रेक लेने की एक वजह उनकी पत्नी नवजोत कौर हैं। क्योंकि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। पिछले डेढ़ साल से वे इस बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी 2 सर्जरी हुई हैं और अब वे कैंसर को मात देकर ठीक हो चुकी हैं। उनकी देखरेख के लिए भी नवजोत सिद्धू ने ब्रेक लिया। वे बीच-बीच में पत्नी के साथ फोटो ट्वीट करके उनका हेल्थ अपडेट देते रहते थे।

विज्ञापन

नाराजगी के चलते 9 महीने से कांग्रेस से दूर सिद्धू

बता दें कि नवजोत सिद्धू इस समय कांग्रेस में हैं, लेकिन वे पार्टी से नाराज हैं। पिछले 9 महीने से वे पार्टी से दूर हैं। उन्होंने न कांग्रेस की कोई मीटिंग जॉइन की है और न ही किसी राजनीतिक गतिविधि का हिस्सा बने हैं। उन्होंने पिछले 9 महीने में हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए प्रचार भी नहीं किया। नवजोत सिद्धू कांग्रेस से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि पार्टी ने उन्हें कोई अहम पद नहीं दिया है। यह खींचतान तब से चल रही है, जब चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था, जबकि वे खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते थे।

विज्ञापन

केंद्र की राजनीति में रुचि नहीं

नवजोत सिद्धू केंद्र नहीं पंजाब की राजनीति में रुचि रखते हैं। मार्च में पंजाब के पूर्व गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से भी उन्होंने कहा कि था कि अगर उन्हें केंद्र में मंत्री बनना होता तो 2014 में ही बन गए होते। भाजपा उन्हें कुरुक्षेत्र से चुनावी रण में भेज रही थी, लेकिन उन्होंने पंजाब के लिए वह मौका छोड़ दिया।

विज्ञापन

10 साल बाद कमेंट्री में एंट्री

बता दें कि राजनीति से ब्रेक के बीच नवजोत सिद्धू ने किक्रेट में भी वापसी की और कमेंट्री में फिर से हाथ आजमाए। IPL 2024 में वे कमेंट्री करते दिखे और एक बार फिर उन्होंने क्रिकेट के ग्राउंड में अपनी कमेंट्री का तड़का लगाकर समां बांध दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ