---विज्ञापन---

बलात्कार कर जिंदा जलाई महिला, 17 घर भी फूंके; मणिपुर में हथियारबंद घुसपैठियों का आतंक

Manipur Violence Latest Update: मणिपुर में एक महिला को बलात्कार के बाद जिंदा जलाकर मार दिया गया है। उसके पति ने पुलिस को शिकायत दी है। पिछले 2 महीने से जिरीबाम जिले में घुसपैठियों ने आतंक मचा रखा है और हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Woman Killed After Misdeed in Manipur: मणिपुर में एक बार फिर हालात खराब होने लगे हैं। जिरीबाम जिले में हथियारबंद घुसपैठियों ने गोलीबारी, लूटपाट और आगजनी करके आतंक मचाया हुआ है। ताजा मामले में जैरावन गांव में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसे जिंदा जला दिया गया। वहीं इस दौरान लगाई गई आग में करीब 17 घर भी जलकर राख हो गए।

मृतका 3 बच्चों की मां थी और उसके पति ने पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया कि हथियारबंद लोग जबरन घर में घुस आए और उसकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया। उसे और बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने पत्नी का यौन उत्पीड़न करके उसकी हत्या कर दी। कमरे को आग लगा दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:ट्रेन के इंतजार में थे लोग, अचानक जोरदार धमाका हुआ और…पाकिस्तान में विस्फोट का CCTV वीडियो

असम में होगा पोस्टमार्टम-फोरेंसिक टेस्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस महिला के जले हुए शव को फोरेंसिक जांच के लिए पड़ोसी राज्य असम के सिलचर में भेजेगी। जिरीबाम के SP ने जिला मजिस्ट्रेट को ऐसा करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि राजधानी में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए सुविधाएं नहीं हैं। मणिपुर में गहराए जातीय संकट के बीच नेशनल हाईवे-37 के जरिए शव को जिरीबाम से इंफाल लेकर जाना भी संभव नहीं होगा, इसलिए शव को एयरलिफ्ट करके असम भेजा जाएगा।

---विज्ञापन---

बता दें कि जिरीबाम में पिछले 2 महीने से हिंसा का दौर जारी है। बलात्कार, हत्या, लूटपाट, आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। गत 7 सितंबर को भी जिले में 6 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। एक बार फिर मैतेई, कुकी और नागा समुदायों का विवाद सुलझाने के लिए बैठकों को दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें:अंकिता राठौर और हसनैन अंसारी की शादी कल नहीं होगी, जानें क्या है मामला और हाईकोर्ट कैसे पहुंचा?

---विज्ञापन---

महिला टीचर को पहले गोली मारी, फिर आग में झोंका

बता दें कि 2 दिन पहले भी मणिपुर के जिरीबाम इलाके में ही महिला टीचर को गोली मार गई थी। फिर उसे घायल अवस्था में ही आग के हवाले कर दिया गया था। इस दौरान महिला की मौत हो गई थी। घुसपैठियों ने उस दिन कई घरों को आग लगा दी थी। यह घटना भी जैरावन गांव में ही हुई थी। यह गांव जिला मुख्यालय में जिरीबाम पुलिस स्टेशन से सिर्फ 7 किलोमीटर दूर है। इस गांव के पास CRPF कैंप भी है। मृतका की शिनाख्त 31 वर्षीय जोसांगकिम के रूप में हुई थी, जो पेशे से टीचर थी और अपने 3 बच्चों-पति के साथ गांव में रहती थी। रात के करीब 9 बजे घर में घुसकर वारदात अंजाम दी गई थी।

यह भी पढ़ें:Train Derail: शालीमार एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सिकंदराबाद से आ रही थी ट्रेन, हावड़ा में हादसा

---विज्ञापन---

First published on: Nov 09, 2024 12:57 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola