ट्रेन के इंतजार में थे लोग, अचानक जोरदार धमाका हुआ और...पाकिस्तान में विस्फोट का CCTV वीडियो

Blast CCTV Video Viral: पाकिस्तान में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर धमाके का CCTV वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर एक बार तो रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इस धमाके का आतंकी हमला बताया गया है, जिसकी जिम्मेदारी भी ले ली गई है।

Pakistan Railway Station Blast CCTV Video

धमाका इतना जोरदार था कि आवाज सुन दहल जाएगा दिल।

विज्ञापन

Pakistan Railway Station Blast CCTV Video: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा शहर में रेलवे स्टेशन पर आज भीषण विस्फोट हुआ, जिसका CCTV वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्लेटफार्म पर ट्रेन आने वाली है। ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग सामान समेटने लगते हैं कि अचानक जोरदार धमाका हो जाता है। इसके बाद स्टेशन पर चीख पुकार मच जाती है। लोग इधर-उधर भागने लगाते हैं। इस धमाके में अब तक 24 लोगों की मौत होने की खबर है।22 शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है। धमाके में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। धमाके को आतंकी हमला बताया गया है और इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।

 

विज्ञापन

पेशावर जाने वाली ट्रेन आ रही थी प्लेटफार्म पर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुहम्मद बलूच ने आतंकी हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांतों में पिछले कुछ समय से आतंकवादी हमलों में काफी वृद्धि हुई है। देश के इस हिस्से में अलगाववादी विद्रोह भी बढ़ रहा है। आज सुबह क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जो आतंकी हमला हुआ है, वह काफी भीषण था। यह हमला तब हुआ, जब पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आने वाली थी और लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। क्वेटा के सिविल अस्पताल में इस समय हालात काफी खराब है। वहीं विस्फोट से रेलवे स्टेशन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

 

विज्ञापन

राष्ट्रपति रजा गिलानी के जांच के आदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने क्वेटा प्रशासन से बात की। उन्होंने हमले की निंदा की और जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती भी हादसास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हमले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने प्रांत अलगाववाद और आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे। वहीं राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकी मानवता के दुश्मन हैं। निर्दोष लोगों को मारकर आतंकी खुद को महान समझते हैं। पाकिस्तान से आतंकवादियों का खात्मा कर देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ