---विज्ञापन---

देश angle-right

इंफाल एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप, 2 फ्लाइट डायवर्ट

Imphal Airport Suspicious Drone: एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और वहां मौजूद लोगों ने दोपहर करीब 2 बजे एक संदिग्ध ड्रोन देखा।

Imphal Airport Suspicious Drone: मणिपुर में रनवे के पास एक संदिग्ध ड्रोन की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद इंफाल हवाई अड्डे पर तीन उड़ानें तीन घंटे से अधिक समय तक टरमैक पर खड़ी रहीं। जबकि आने वाली दो उड़ानों को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया।

---विज्ञापन---

करीब दो बजे देखा संदिग्ध ड्रोन

जानकारी के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और वहां मौजूद लोगों ने दोपहर करीब 2 बजे एक संदिग्ध ड्रोन देखा। इसके बाद तुरंत अधिकारी हरकत में आए और तीनों फ्लाइट्स को उड़ान न भरने के लिए कहा गया।

---विज्ञापन---

इंफाल हवाई अड्डे के निदेशक चिपेम्मी कीशिंग ने उड़ने वाली संदिग्ध चीज देखे जाने की पुष्टि की। अधिकारी के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी द्वारा सिक्योरिटी क्लीयरेंस दिए जाने के बाद तीनों उड़ानें रवाना हुईं। हालांकि कई रिपोर्ट्स में इसे यूएफओ भी कहा जा रहा है।

---विज्ञापन---

हाई अलर्ट पर रखा गया एयरपोर्ट

इस दौरान कई यात्री एयरपोर्ट के अंदर थे, जबकि कुछ विमान के अंदर थे। वे तीन घंटे से ज्यादा समय तक वहां रहे। इसके बाद करीब शाम 6.15 बजे के आसपास उड़ानें एक के बाद जाने लगीं। कहा जा रहा है कि फिलहाल एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

---विज्ञापन---

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया, जब मणिपुर ने इंटरनेट बैन बढ़ाने का फैसला किया। दरअसल, सिक्योरिटी एजेंसियों ने राज्य में कुछ समय से चल रही हिंसा के चलते कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई थी।

मणिपुर पुलिस प्रमुख ने राज्य सरकार को एक रिपोर्ट भेजकर कहा कि ऐसी आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व तस्वीरें, वीडियो और नफरत भरे भाषण साझा करने के लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर हो सकता है।

First published on: Nov 19, 2023 07:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola