Manipur Earthquake: मणिपुर के उखरुल में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.0 थी तीव्रता
Edited By Om Pratap

earthquake news
Edited By Om Pratap

earthquake news
Manipur Earthquake: मणिपुर के उखरुल जिले में भूकंप के झटके लगे हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। शहर में सुबह करीब 6 बजकर 14 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
जानकारी के मुताबिक भूंकप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले शुक्रवार रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 3.2 की तीव्रता से भूकंप आया था। देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए नोडल एजेंसी ने कहा कि शामली में भूकंप रात 9.31 बजे आया था।
An earthquake of magnitude 4.0 occurred today at 06:14:55 IST; Latitude: 25.13 & Longitude: 94.67, Depth: 10 Km, Location: Ukhrul, Manipur, India: National Center for Seismology pic.twitter.com/ll6Bk3y3Cx
— ANI (@ANI) February 4, 2023
भूकंपों पर एनसीएस की रिपोर्टों के अनुसार, दिसंबर के महीने में भारतीय क्षेत्र में 38 भूकंप दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक भूकंप आए, जिनमें से प्रत्येक में छह-छह भूकंप आए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: