तमिलनाडु चुनाव से पहले DMK-कांग्रेस गठबंधन तय, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी कौन सी पार्टी?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के बीच दक्षिण भारत की सियासत से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात के बाद आधिकारिक तौर पर गठबंधन की पुष्टि हो गई है.

DMK Congress alliance

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म था, लेकिन अब सारी तस्वीरों पर से धूल हट गई है. सत्तारूढ़ DMK और कांग्रेस के बीच लंबे समय से चल रही सीट बंटवारे की कशमकश आज खत्म हो गई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन से फोन पर लंबी बातचीत की, जिसके बाद दोनों दलों ने गठबंधन और सीट शेयरिंग पर पूरी तरह सहमति जता दी. बुधवार को चेन्नई में हुई एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग के बाद दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया.

विज्ञापन

सीटों का फाइनल फॉर्मूला क्या है?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों में से कांग्रेस को 28 विधानसभा सीटें मिलेंगी. इसके अलावा कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट भी देने का वादा किया गया है. इससे पहले कांग्रेस ने 35 सीटों की मांग की थी, जबकि DMK शुरुआत में 25 सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं था. कई दौर की बातचीत और खींचतान के बाद यह समझौता हुआ. पिछले विधानसभा चुनाव में भी DMK ने कांग्रेस को 25 सीटें दी थीं, जिसमें से कांग्रेस के 18 उम्मीदवार जीते थे. इस बार कांग्रेस ने ज्यादा सीटों की मांग की थी, लेकिन आखिरकार 28 सीटें + राज्यसभा सीट पर सहमति बनी.

विज्ञापन

कैसे सुलझा विवाद?

होली के मौके पर खड़गे ने स्टालिन से फोन पर बात की और मुद्दों को सुलझाया. इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी स्टालिन और DMK नेताओं से मुलाकात कर प्रयास किए थे, लेकिन मामला फंसा हुआ था. कांग्रेस सीटों की मांग पर अड़ी रही, जबकि DMK ने नए गठबंधन साथियों को ध्यान में रखते हुए सीमित ऑफर दिया था. आखिरकार खड़गे की व्यक्तिगत हस्तक्षेप से यह डील फाइनल हुई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ